फिल्‍म इंडस्‍ट्री की इन जोडि़यों की सगाई तो हुई लेकिन शादी नहीं, 3 नंबर थी सबसे बेस्‍ट जोड़ी

3853

बॉलीवुड स्टार रिश्तो के मामले में हमेशा से श्योर नहीं होते हैं यानि की उनका रिश्ता किसके साथ जुड़ेगा या कब तक रहेगा या फिर जिससे सगाई हुयी हैं उसके साथ शादी हो पाएगा या नहीं क्योंकि ये स्टार प्यार किसी और से सगाई किसी और से और शादी किसी और से करते हैं| बॉलीवुड में कुछ स्टारों को छोड़ दिया जाए तो इन स्टारों का रिश्ता स्थायी नहीं रहता हैं| अपने अक्सर इन बॉलीवुड स्टार्स के तलाक के बारे में सुना होगा|

अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा और सुजैन ने अपने पतियों यानि अरबाज़ और ऋतिक रोशन से तलाक लिया हैं| बॉलीवुड के अलावा टेलेविजन जगत में भी ये प्रथा प्रचलित हैं| आज हम आपको बॉलीवुड और टेलीविज़न जगत के ऐसे स्टारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होने सगाई किसी और से की और शादी किसी और से की हैं| आइए जानते हैं उन स्टारों के बारे में जिनकी सगाई तो हुयी लेकिन उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुँच सका|

(1) अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी

अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी के नाम से प्रसिद्ध हैं और इनकी साल में तीन से चार फिल्में आ जाती हैं और अच्छा कमाई करके जाती हैं| अक्षय अपने समय के बहुत पक्के हैं इसलिए वो किसी पार्टी में नहीं जाते क्योंकि पार्टी शुरू होने से पहले वो शो जाते हैं| इसके अलावा बॉलीवुड में अपने फिटनेस के लिए जानी जाने वाली योगा क्वीन शिल्पा शेट्टी के बारे में कौन नहीं जानता हैं|

हालांकि शिल्पा राज कुन्द्रा से शादी करके बॉलीवुड से ब्रेक ले ली हैं लेकिन वो टीवी के डांस शो में जज की भूमिका निभाते हुये नजर आती हैं| दरअसल इन दोनों ने 2000 में सगाई की थी लेकिन कुछ व्यक्तिगत कारणो से ये अलग हो गए और इनका यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुँच सका| ऐसा कहा जाता हैं कि इस रिश्ते से अक्षय ने माना कर दिया था| अलग होने के बाद अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली| वहीं दूसरी ओर शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी कर ली हैं और दोनों अपने शादीशुदा जीवन से खुश हैं|

(2) अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता बच्चन परिवार और कपूर परिवार की आपसी सहमति से तय हुआ था। आपको बता दें कि 2003 में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर इनकी सगाई कर दी गयी थी लेकिन सगाई के बाद कपूर परिवार के बच्चन परिवार से कुछ कारणो से संबंध खराब हो गए| जिसकी वजह से इन दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुँच सका| ऐसा कहा जाता हैं कि इस रिश्ते से करिश्मा कपूर की माँ ने इंकार कर दिया था| अलग हो जाने के बाद अभिषेक बच्चन ने मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी कर ली, वहीं करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी लेकिन करिश्मा का संजय के साथ तलाक हो गया हैं और वो अब अकेले रहती हैं|

(3) शिल्पा शिंदे-रोमित राज

एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले शो भाभी जी घर पर हैं में भाभी जी के नाम से सुर्खियां बटोरने वाली शिल्पा शिंदे ने रोमित राज से सगाई की थी| आपको बता दें कि इन दोनों ने कुछ टीवी सीरियलों में साथ में काम किया था| हालांकि इन दोनों ने सगाई तो किया लेकिन शादी ना कर सके| ऐसा कहा जाता हैं की रोमित से शिल्पा ने रिश्ता तोड़ दिया था|