शक्तिमान की गीता विश्वास का हो गया है ऐसा हाल आप भी देखें तस्वीर

343

टीवी हो या बॉलीवुड समय के साथ-साथ हर कलाकार बदलता है। आज हम बात कर रहे हैं टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री वैष्णवी महंत के बारे में। वैष्णवी महंत को आज भी दूरदर्शन पर वर्ष 1998 में आए मुकेश खन्ना के टीवी सीरीज शक्तिमान के लिए जाना जाता है। वैष्णवी महंत ने इस मशहूर टीवी शो में गीता विश्वास का किरदार अदा किया था। वह इस सीरियल में आने से पहले ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी थी। लेकिन सिनेमा जगत में उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई। लेकिन वह आज भी टीवी की दुनिया में सक्रिय है और काम कर रही है। आपको बता दें कि आज से 25 साल पहले यानी 1998 में टीवी पर एक मशहूर सीरियल आया था यह सीरियल बच्चों के बीच काफी मशहूर हो चुका था। बच्चे इसे काफी दिलचस्पी से देखते थे। हम बात कर रहे हैं शक्तिमान की।

शक्तिमान नाम के इस टीवी सीरियल में अभिनेता मुकेश खन्ना ने मुख्य किरदार अदा किया था। वही इस शो में अभिनेत्री वैष्णवी महंत ने भी काफी जोरदार किरदार अदा किया था और वह भारत के घर-घर में मशहूर हो गई। आज भी वह शक्तिमान में गीता विश्वास की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है। आज के समय में वैष्णवी महंत की बात करें तो उनका लुक पहले से काफी बदल चुका है। उनकी हालिया तस्वीर देख उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है। वैष्णवी महंत के करियर के बारे में बात करें तो वह आज भी टीवी जगत में सक्रिय है। वह आज भी टीवी में दिखाई देती है। एक्ट्रेस इन दिनों का परिणीति नाम के सीरियल में दिखाई दे रही है। जिसमें वहा परमिंदर राजवीर बाजवा का किरदार निभा रही है।

खबरों की मानें तो वैष्णवी का सपना था कि वह बड़ी होकर एक वैज्ञानिक बने। लेकिन जब वह सिर्फ 14 साल की थी और मुंबई में थी तो उन्हें रामसे ब्रदर की हॉरर फिल्म वीराना में काम अभिनय करने का मौका मिला। वैष्णवी महंत के बारे में बात करें तो वह बचपन में अपने परिवार के साथ जाकर मुंबई से हैदराबाद बस गई थी। लेकिन जब भी गर्मियों की छुट्टी आती थी, वह अपने परिवार के साथ मुंबई जरूर आती थी।

वीराना फिल्म में एक छोटा सा किरदार निभाने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया और एक्टिंग में ही आगे बढ़ने का फैसला किया। वीराना के बाद वह ‘बरसात की रात’, ‘लाडला’, ‘मैदान-ए-जंग’, ‘बंबई का बाबू’ और ‘दानवीर’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी। लेकिन बड़े पर्दे पर वह इतनी ज्यादा सफल नहीं हो पाई। इसके बाद वह टीवी में शक्तिमान सीरियल में नजर आई। इस सीरियल में उन्होंने रिपोर्टर गीता विश्वास का किरदार अदा किया जिसने उन्हें देश के घर-घर में मशहूर कर दिया। शक्तिमान के बाद अभिनेत्री वर्ष 2000 में सहारा टीवी पर कॉमेडी शो ‘राजू राजा राजसाब’ में दिखाई दी थी। इसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी एसीपी रत्न की भूमिका अदा की थी। गौरतलब है कि वैष्णवी महंत ने तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। वह टीवी के कई शो में नज़र आ चुकी है और आज भी सक्रीय रूप से काम करती हैं।