फिल्‍म जगत के ये मशहूर स्‍टार फेमस होने से पहले करते थें ये काम, 5 वें नंबर के बारे में जानकर दंग रह जाएंगे आप

749

जब कोई इंसान कामयाब होता हैं तो लोग उसके कामयाबी को देखते हैं| लेकिन किसी व्यक्ति के पीछे कामयाब होने की मेहनत को हर कोई नहीं देखता हैं क्योंकि कामयाबी किसी को बचपन से नहीं मिलती हैं बल्कि उसके लिए कड़ी मेहनत करना पड़ता हैं| ऐसे में यदि हम बॉलीवुड स्टार्स को देखते हैं तो लगता हैं कि इन्हें कामयाबी बड़ी आसानी से मिल जाती हैं| खास कर स्टार किड के बारे में आम धारणा होती हैं कि ये तो स्टार के बच्चे हैं इन्हे फिल्मों में काम आराम से मिल जाएगा| लेकिन आपको बता दें कि ये लोगों की गलत धारणा हैं क्योंकि इन्हें भी आम लोगों की ही तरह मेहनत करनी पड़ती हैं| आज हम आपको ऐसे कुछ स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो फिल्मों में आने पहले कुछ और काम करते थे| आइए जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले ये क्या काम करते थे|

(1) रजनीकांत

रजनीकांत ना सिर्फ बॉलीवुड के फेमस स्टार हैं बल्कि ये साउथ फिल्मों के बहुत बड़े स्टार हैं| इनके करोड़ो चाहने वाले है| आपको बता कि रजनीकांत फिल्मों में आने से पहले एक बस कंडक्टर थे| एक डायरेक्टर ने बस में उनके टिकट काटने की स्टाइल से प्रभावित होकर ही उन्हें फिल्मों में ब्रेक दिया|

(2) शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान ऐसे ही बॉलीवुड के किंग नहीं बन गए बल्कि इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी हैं| आपको बता दे कि बॉलीवुड के किंग यानि शाहरुख़ खान बॉलीवुड में आने से पहले कॉन्सर्ट अटेंडर काम किया करते थे|

(3) जॉनी लीवर

जॉनी लीवर अपने कॉमेडी के लिए बॉलीवुड में फेमस हैं| आपको बता दें कि जॉनी लीवर बॉलीवुड में आने से पहले मुंबई की सड़कों पर पेन बेचा करते थे|

(4) सोनम कपूर

सोनम कपूर भले ही बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की बेटी हैं और आज वो एक सफल अभिनेत्री भी हैं| लेकिन बॉलीवुड में इतनी सफलता पाने के पहले वो एक वेट्रेस रह चुकी हैं| जी हाँ सोनम ने यह काम अपने पॉकेट मनी को पूरा करने के लिए किया था| आपको बता दें कि सोनम ने सिंगापुर के रेस्टुरेंट में वेट्रेस का काम किया था|

(5) दिलीप कुमार

अपने जमाने के सबसे फेमस अभिनेता दिलीप कुमार को कौन नहीं जनता हैं| लेकिन इतना फेमस होने के पहले वो फ्रूट सेलिंग का काम करते थे| फ्रूट सेलिंग का काम करने के बाद उन्होने एक कैंटीन भी चलाई|

(6) जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम अपने फिट बॉडी और ऐब्स की वजह से लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं| आज वो बॉलीवुड के सुपर स्टार हैं लेकिन स्टार बनने से पहले वो मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी में काम करते थे| इसके साथ वो मीडिया प्लानर भी रह चुके हैं|

(7) सोनाक्षी सिन्हा

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भले ही बॉलीवुड स्टार की बेटी हैं लेकिन फिल्मों में आने से पहले वो एक कॉस्टयूम डिज़ाइनर थीं| सोना ने सलमान के फिल्म दबंग से अपने बॉलीवुड करियर कि शुरुआत की थी|

(8) रणवीर सिंह

रणवीर सिंह के कामयाबी को देख कर लगता हैं कि उन्होने कोई छोटा-मोटा काम नहीं किया होगा| लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्मों में आने से पहले वो एक एड एजेंसी में काम करते थे| यह एड एजेंसी मुंबई में ही थी और वो इसमें कॉपीराइटर के पोस्ट पर थे|

(9) बोमन ईरानी

थ्री इडियट्स में वायरस का किरदार निभाने वाले बोमन ईरानी अपना फिल्मी करियर शुरू करने से पहले वो होटलों में काम करते थे| आपको बता दें कि वो ताज होटल में वेटर और रूम सर्विस अटेंडर का काम किया करते थे|

(10) परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा की कज़िन सिस्टर हैं| लेकिन परी को भी कामयाबी हासिल करने में बहुत मेहनत करनी पड़ी थी| परी अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने से पहले मार्केटिंग इंटर्नशिप का काम करती थी| आपको बता दें कि परी ने फिल्म इशकजादे से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था|