बॉलीवुड की इन मशहूर एक्‍ट्रेस के पास है बेस्‍ट फिगर, 3 नंबर का तो है हर कोई दिवाना

3402

दुनिया में हर इंसान खूबसूरत दिखना चाहता हैं| हर किसी की इच्छा होती हैं कि वो बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखे| वैसे तो इस दुनिया में खूबसूरती की कोई कमी नहीं हैं लेकिन सिर्फ खूबसूरत होना ही काफी नहीं होता हैं बल्कि उसके लिए आकर्षक भी दिखना पड़ता हैं| दुनिया में लाखो महिलाएं ऐसी हैं जो ना सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि उनकी काया छरहरी हैं| आज के समय में हर लड़की अपमे फिगर के लिए हमेशा चिंतित रहती हैं|

ऐसे में वो घंटो तक जिम में पसीना बहाती हैं ताकि उसका फिगर मेंटेन रहे| इसके अलावा सुबह-सुबह मॉर्निग वॉक या फिर रनिंग भी करती हैं| इतना सबकुछ करने के बाद तब कहीं जाकर वो खूबसूरत और आकर्षक दिखती हैं| ऐसे फिगर वाली बॉडी सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेस में दिखती हैं| ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी पाँच एक्ट्रेस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो निहायती खूबसूरत होने के साथ आकर्षक फिगर वाली भी हैं और इनके फैन इनके इसी फिगर की वजह से इनके दीवाने हैं|

(1) इलियाना डीक्रूज़

साउथ फिल्मों में नाम कमाने के बाद अब बॉलीवुड में भी धूम मचा रही इलियाना डीक्रूज़ काफी खूबसूरत हैं| वो खूबसूरत होने के साथ ही बेहद आकर्षक भी हैं| हाल ही में इलियाना की रेड फिल्म रिलीज हुयी थी जो काफी सफल रही| आपको बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन मुख्य किरदार में नजर आयें थे| इलियाना अपने फिगर की वजह से ही करोड़ो दिलों की जान हैं| उनका फिगर उनकी खूबसूरती को चार चाँद लगा देता हैं| वो आये दिन इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं| एक रिपोर्ट के मुताबिक इलियाना जिम नहीं जाती हैं बल्कि वो हल्का-फुल्का व्यायाम करके अपना फिगर मेंटेन रखती हैं|

(2) श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर के खूबसूरती का कोई जवाब नहीं हैं और उनकी एक्टिंग भी लाजवाब हैं| श्रद्धा ने अपने करियर की शुरुआत ‘आशिकी 2’ से की थी| इसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर थे| श्रद्धा अपने फिटनेस को लेकर काफी फिक्रमंद हैं| इसलिए वो कभी भी जिम जाना मिस नहीं करती हैं| इस कारण ही उनके पास आकर्षक फिगर है| हाल ही में उनकी दो फिल्में ‘स्त्री’ और ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ रिलीज़ हुई है|

(3) जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर बॉलीवुड स्टार श्री देवी की बेटी हैं| जिन्होने हाल ही में फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेव्यू किया हैं| आपको बता दें कि जान्हवी कपूर खूबसूरती के मामले में अपनी माँ से कम नहीं हैं| वो अपनी माँ की ही तरह बेहद खूबसूरत हैं| जिस तरह श्री देवी की काया छरहरी थी ठीक वैसे ही जान्हवी कपूर की भी काया अपनी माँ की तरह हैं|

जान्हवी अपने इस छरहरी फिगर को बरकरार रखने के लिए जिम में घंटो पसीना बहाती हैं| इसके साथ वो अपने डाइट का भी ध्यान रखती हैं| जिम के साथ वो योगा, डांस, मॉर्निंग वॉक और रनिंग भी करती हैं| तब जाकर कहीं वो अपने इस फिगर को बरकरार रख पाती हैं| वो अक्सर अपने जिम से बाहर निकलते वक्त ही स्पॉट की जाती हैं|

(4) जैकलीन फ़र्नांडिस

इस समय जैकलीन फ़र्नांडिस बॉलीवुड में छाई हुयी हैं| वो खूबसूरत होने के साथ बेहद स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं| रही फिगर की बात तो वो इस मामले में किसी से भी कम नहीं हैं| जैकलीन कई बार अपने इंस्टाग्राम पर पोल डांस, एक्सरसाइज और जिम करते हुए फोटो अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं| इसी से उनके आकर्षक फिगर का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वो अपने फिगर को लेकर कितना फिक्रमंद हैं|

(5) दिशा पटानी

बात करे दिशा पटानी का तो उनका ध्यान फिल्मों से ज्यादा अपने फिगर पर होता है| वो अपने फिगर को लेकर काफी फिक्रमंद रहती हैं| इसलिए वो अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखती हैं| दिशा अभी तक सिर्फ दो ही फिल्मों में नजर आयी हैं| हालांकि दिशा को अपने पहले फिल्म में ही पहचान मिल गयी थी| दिशा पटानी का फिगर बहुत ही आकर्षक है| कई बार दिशा को जिम के बाहर स्पॉट किया गया हैं|