सनी लियोन के पास नहीं है इलाज के पैसे, सोशल मीडिया पर अपने फैन्‍स से लगाई गुहार

1622

सनी लियोनि बॉलीवुड में बेबी डॉल के नाम से मशहूर हैं| इन दिनों सनी लियोनि अपनी वेब सीरीज को लेकर काफी सुर्खियों में हैं| लेकिन इन दिनों सनी अपनी पर्सनल लाइफ से बहुत परेशान नजर आ रही हैं और उन्हें अपने परेशानियों से उबरने के लिए अपने फैंस से पैसे तक मांगने पड़ रहे हैं| सनी की इस परेशानी को देखकर उनके फैंस उनकी सहायता के लिए आगे आ रहे हैं| दरअसल सनी लियोनि ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही इमोशनल मैसेज पोस्ट किया है।

अपने इस पोस्ट में सनी लियोनि ने अपने फैंस को बताया हैं कि उनका मुंह बोला भाई प्रभाकर इन दिनों किडनी की बीमारी से जुझ रहा है और उसके इलाज के लिए बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत है। इसलिए उन्होने अपने चाहने वालो से आर्थिक मदद की अपील की है। जिससे उनके भाई का इलाज हो सके|

आपकी जानकारी के लिए बता दे की सनी का यह मुंह बोला भाई, जिनका नाम प्रभाकर हैं वो सनी लियोनी के तीनों बच्चों निशा, अशर और नोआ की देखभाल करते हैं। प्रभाकर के बारे में सनी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उनका इलाज भी चल रहा था लेकिन डॉक्टरों के लापरवाही की वजह से प्रभाकर की किडनी खराब हो गई और अब उनको अपना किडनी ट्रांसप्लान करवाना हैं| प्रभाकर के इस ट्रीटमेंट में काफी पैसे खर्च होंगे| इसलिए सनी ने अपने चाहने वालो से आर्थिक सहायता करने की अपील की हैं|

इसके आगे सनी ने बताया कि जैसे ही उनके पति डेनियल को प्रभाकर की बिगड़ी हालत के बारे में पता चला तो उन्होंने उसे एक अच्छे हॉस्पिटल में भर्ती कराया ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके। सनी लियोनि ने बताया की पिछले एक साल में उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ हैं| लेकिन अब प्रभाकर को किडनी ट्रांसप्लांट करने की शख्त जरुरत हैं|

सनी लियोनि अपने हॉटनेस के लिए जानी जाती हैं| उन्हें बॉलीवुड में इंटीमेट सीन करने में कोई परहेज नहीं हैं| अभी हाल ही में उन्होने शाहरुख खान के रईस फिल्म में एक आइटम सॉन्ग लैला मै लैला पर जबरदस्त डांस किया हैं और वो गाना भी काफी हिट रहा| सनी इन दिनों अपने बायोपिक फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं| सनी लियोनि की जिंदगी पर बनी वेब सीरीज ‘करणजीत कौर-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। बॉलीवुड में यह पहली ऐसी बायोपिक फिल्म है जिसमें एक्ट्रेस ने खुद का ही किरदार निभाया हैं| सनी के इस फिल्म में यह दिखाया गया हैं की एक शर्मीली लड़की कैसे पॉर्न स्टार बनती हैं अर्थात सनी लियोनि के बायोपिक में उनसे जुड़ी हर एक पहलू को बखूबी दर्शाया गया हैं| इसके अलावा सनी एमटीवी के शो ‘स्पिलिट्सविला’ की होस्ट रह चुकी हैं| सनी भले ही पॉर्न स्टार हैं लेकिन वो दिल की काफी अच्छी हैं|

सनी ने अपनी पहली बेटी निशा को गोद लिया हैं और बाकी के डॉ बच्चे सरोगेसी से उत्पन्न हुये हैं| सनी अपने इन तीनों बच्चो की परवरिश बहुत अच्छे ढंग से कर रही हैं| इसमें उनके पति डेनियल भी उनकी सहायता करते हैं|