आखिर खुल ही गया राज, सलमान की शादी को लेकर उनके पिता ने बताया क्‍यों हैं अभी तक कुंवारे

9935

बॉलीवुड के दबंग कहें जाने वाले सलमान खान मोस्ट अवेटेड बैचलर्स में आते है। सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे स्टार है जिन्होने अभी तक शादी नहीं की हैं| इस बारे में उनसे हर शो और इंटरव्यू में पूछा जाता हैं कि उन्होने अभी तक शादी क्यों नहीं की हैं| इस बात को सलमान हंसी-मज़ाक में जवाब देकर टाल देते हैं| सलमान के शादी ना करने की वजह का खुलासा उनके पिता सलीम खान कर चुके हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दे की सलीम खान एक स्क्रिप्ट राइटर हैं| उन्होने ने हो शोले जैसी फिल्म लिखी हैं| सलीम खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है| जिसमें वो सलमान के शादी ना करने की वजह बताई है|

सलमान खान के पिता सलीम खान बताते हैं कि ‘ सलमान किसी फिल्म के शूटिंग के दौरान किसी एक्ट्रेस के करीब आते हैं और दोनों के बीच प्यार भी हो जाता हैं| इस बात को आगे बढ़ाते हुये सलीम खान ने कहा कि फिल्मों में जो भी एक्ट्रेस काम करती हैं, उनमें से हर एक एक्ट्रेस का सपना होता हैं कि वो अपने करियर में एक मुकाम हासिल करे और बहुत सारा नाम कमाएं और इस बात में भी कोई बुराई भी नहीं हैं|

हर इंसान अपने करियर को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता हैं| लेकिन जब सलमान किसी भी एक्ट्रेस के करीब आते हैं तो वो उस एक्ट्रेस में अपनी माँ को तलाशने लगता हैं, जो की सुबह बच्चो को स्कूल छोड़ने जाए, घर का काम करे और शाम को बच्चो का होम वर्क कराएं जैसा की सलमान की माँ करती थी| लेकिन सलमान यदि किसी घरेलू लड़की से शादी करते हैं तो ये सारे काम वो कर सकती हैं| लेकिन ये सारे काम आप किसी एक्ट्रेस से करने की अपेक्षा नहीं कर सकते हैं| ऐसे में यदि सलमान किसी एक्ट्रेस से शादी करते हैं तो वो ये घरेलू काम नहीं कर सकती हैं|

इसी बात पर जब सलीम खान से सवाल किया गया कि क्या आप सलमान को सलाह देते हैं ? तो सलीम जी ने कहा कि शादी करने का फैसला ऐसा हैं जो इंसान खुद ले सकता हैं| जैसे मैंने लिया, वो भी दो बार| सलमान के भाइयों ने अरबाज़ और सोहेल ने भी लिया हैं तो सलमान भी अपना लेंगे| इसके आगे सलीम जी ने कहा कि जब मेरे घर कोई लड़की आती हैं तो मैं बस इतना ही पूछता हूँ कि बेटा आपने खाना खाया और वो कहती हैं हाँ अंकल| बस इतनी ही हमारी बातचीत किसी लड़की के साथ होती हैं| इसके बाद सलीम जी ने कहा की सलमान से मैंने कभी भी नहीं कहा कि ये लड़की अच्छी है, इससे शादी कर लो|

यदि भविष्य में सलमान ने मेरे कहे हुये लड़की से शादी कर ली और आगे जाकर दोनों के बीच किसी तरह की समस्या उत्पन्न होती हैं तो फिर सलमान मुझे दोष देगा क्योंकि आजकल के शादियों में बहुत सारी परेशानियाँ देखने को मिल रही हैं| ऐसे में सलमान खुद ही लड़की चुने और शादी करने का भी फैसला भी खुद करे| हम सलमान पर शादी के लिए दबाव नहीं बनाना चाहते हैं|