रणबीर कपूर ने बताया आलिया से शादी करने के पहले कई बार टुटा है उनका दिल

1366

ब्रह्मास्त्र फेम अभिनेता रणबीर कपूर वर्तमान पीढ़ी के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। अभिनेता ने ये जवानी है दीवानी, बर्फी और ऐ दिल है मुश्किल जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा, अक्सर अपने व्यक्तिगत और प्रेम जीवन के लिए भी चर्चा में रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपने फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkaar) के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। इस बीच हाल ही में रणबीर कपूर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। बॉलीवुड में अपने डेब्यू के बाद से ही रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप की वजह से जमकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने अब कहा है कि प्यार में कई बार उनका दिल टूट चुका है। आइए जानते हैं रणबीर ने रिलेशनशिप को लेकर क्या कुछ कहा है।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण


रणबीर कपूर के सबसे चर्चित प्रेम संबंधों में से एक ‘ये जवानी है दीवानी की’ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ है। जाहिर तौर पर दोनों ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों की पहली मुलाकात सिद्धार्थ आनंद की 2008 में रिलीज हुई फिल्म बचना ऐ हसीनों के सेट पर हुई थी। जिसके तुरंत बाद यह खबर आई कि दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया है। 2 साल तक साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ

रणबीर कपूर का एक और रिलेशन कैटरीना कैफ के साथ था। दीपिका पादुकोण के साथ ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस के साथ डेटिंग शुरू कर दी थी। यह भी माना जाता है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और एक घर भी खरीद लिया।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट


आलिया भट्ट, जो अब रणबीर की पत्नी हैं। उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि जब से रणबीर ने इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी तब से वह उन पर क्रश थीं। 2014 में एक साक्षात्कार में, आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि वह रणबीर से पहली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के सेट पर मिली थी, जब वह सिर्फ 11 साल की थी। आलिया ने कहा, “जब मैं पहली बार रणबीर से मिली, तो मैं शायद 11 साल की थी। मैं बहुत शर्मा रही थी क्योंकि मुझे अपना सिर उनके कंधे पर रखना था, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकी। दोनों को अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर प्यार हो गया। इस जोड़ी ने लगभग 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया जिसके बाद उन्होंने 2022 में शादी के बंधन में बंध गए और अब अपने बच्चे के साथ खुश रह रहे हैं।

आपको बता दें कि इन अफेयर के अलावा कुछ अफेयर ऐसे भी है जो ज्यादा मशहूर नहीं हुए। बता दें कि बॉलीवुड में रणबीर कपूर की छवि एक प्लेबॉय वाली बनी हई थी। रणबीर कपूर के प्यार को लेकर दिए इस बयान के बाद फैंस उनके काफी मजे ले रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि रणबीर कपूर का यह काफी अलग अंदाज है जो अब सभी के सामने आया है।