प्रियंका चोपड़ा ने बताया सर्जरी का सच, करियर ख़त्म होने की कगार पर आ गया था फिर हुआ ये..

156

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती- स्टाइल और ड्रेसिंग सेन्स के लिए मशहूर रहती है। उनके फैंस ने इन्हीं सब क्वालिटी की वजह से फॉलो करते हैं। अपने लुक को लेकर बॉलीवुड दीवाएं काभी अलर्ट भी रहती हैं। अपनी खूबसूरती की वजह से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस की स्टाइल को लोग खुद भी अपने जीवन में फॉलो करते हैं। इसके साथ ही अपनी बॉडी और लुक को लेकर अभिनेत्रियां काफी सजग रहती है ऐसे में अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए कई हीरोइन ने तो सर्जरी भी कराई है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा , अनुष्का शर्मा से लेकर कई बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपनी सर्जरी को लेकर खुलकर बात की है।

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने एक दर्दनाक किस्सा सभी के साथ शेयर किया था। जो उनकी सर्जरी से जुड़ा हुआ था। प्रियंका चोपड़ा ने कहा था उनकी नाक की सर्जरी होते समय कुछ बात बिगड़ गई थी। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा का लुक पूरी तरह बदल गया था । अपनी कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर प्रियंका ने खुलकर जिक्र किया था। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नॉस्टल कैविटी की कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थी सर्जरी के बाद प्रियंका का लुक पूरी तरह बदल चुका था। इससे प्रियंका और उनकी मां भी काफी डर गए थे। यह वह समय था जब प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में नई नई थी। साथ ही इस दौर में चढ़ते करियर को लेकर भी उनकी चिंताएं बढ़ चुकी थी।

अपनी कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में प्रियंका ने खुद कहा था, ‘जब डॉक्टर्स मेरी पॉलीप की सर्जरी कर रहे थे तो गलती से मेरा नोज ब्रिज कट हो गया। उससे मेरा लुक काफी बदल चुका था। इसके बाद जब बेंडेड निकाले गए तो मेरी मां भी चौक गई थी, क्योंकि मेरा प्राकृतिक नोज वाला लुक खत्म हो चुका था और एक नया लुक सामने आ गया था। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एकलौती अभिनेत्री नहीं है जिन्होंने सर्जरी करवाई है। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस की सर्जरी कराने की खबरें सामने आई है। अनुष्का शर्मा ने भी खुलकर सर्जरी को लेकर बात की है। अनुष्का के साथ कई अभिनेत्री कटरीना कैफ , शिल्पा शेट्टी ने भी सर्जरी करवाई है। सर्जरी करवाने के बाद इन एक्ट्रेस ने भी खूब चर्चे हासिल किये थे।

आपको बता दें कि इस सर्जरी के बाद एक्ट्रेस प्रियंका को काफी फायदा हुआ था। सर्जरी के बाद उनका करियर काफी ऊपर गया था। आज भी वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार होती हैं। उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है। प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं। बॉलीवुड फिल्मों में सफलता का शिखर हासिल करने वाली प्रियंका अब हॉलीवुड की फिल्मों में भी लीड रोल करती नजर आती हैं। प्रियंका चोपड़ा के अगर वर्कफ्रंट पर बात करें तो उनके पास हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और ‘सिटाडेल’ शामिल हैं। बॉलीवुड में प्रियंका की झोली में लड़कियों की दोस्ती पर आधारित फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है।