लड़की: ‘तुम लड़के लोग हमें प्रपोज करते वक़्त हाथ क्यों पकड़ते हो?’ लड़का: ‘ताकि तुम हमें…’

2919

लड़का और लड़की ये दोनों ना सिर्फ दिखने में एक दुसरे से अलग होते हैं बल्कि दोनों का रहन सहन, पहनावा, बातचीत का तरीका, सोच और चीजों को देखने का नज़रियाँ भी काफी एक दुसरे से अलग होता हैं. दोनों में इतना अंतर होने के बावजूद ये एक दुसरे के प्रति आकर्षित हुए नहीं रह पाते हैं. जब भी कोई लड़का लड़की आपस में मिलते हैं तो वहां प्यार, दोस्ती, झगड़ा जैसी चीजे होना स्वाभाविक हैं. लड़के लड़कियों के बीच होने वाली नोकझोक में अक्सर सभी को इंटरेस्ट आता हैं. जब भी किसी गर्ल बॉय की आपस में खटपट होती हैं तो कई लोग उन्हें देखने लग जाते हैं. शायद यही वजह हैं कि इनके ऊपर कई सारे जोक्स भी बनते हैं.

लड़का लड़की पर बने जोक्स हर किसी को पसंद आते हैं. इसका एक सीधा सा कारण ये हैं कि इनसे हर कोई आसानी से रिलेट कर सकता हैं. इस तरह के जोक्स शेयर भी सबसे ज्यादा किए जाते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको लड़के लड़कियों पर बने कुछ मजेदार जोक्स बताने जा रहे हैं. हमारा दावा हैं कि इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. हम खासतौर पर आपके लिए इन्हें चुन कर लाए हैं ताकि आपको इन्टरनेट पर इन्हें सर्च करने में टाइम वेस्ट ना करना पढ़े. तो चलिए बिना किसी देरी के इन जोक्स को पढ़ते हैं.

1.एक लड़की किसी अनजान लड़के से ? फ़ोन पे रोज घंटों बात करती थी, एक दिन –

लड़की – कहाँ हो तुम?   लड़का – चाय की दुकान पे.

लड़की – झूठे, चाय वाले से बात कराना ,

लड़का – जी मैं ही चायवाला हूँ.  तुरंत ब्रेकअप ?????

2.एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पे चैट कर रही थी,

लड़का- हैल्लो!

लड़की- हाय! क्या कर रहे हो?

लड़का- मैं एक खूबसूरत लड़की से बात कर रहा हूँ.

लड़की- वाओ तुम कितने स्वीट हो.

लड़का- हाँ वो खूबसूरत लड़की काफी देर से रिप्लाई नहीं कर रही तो सोचा तुझसे ही बात कर लूँ.

blocked ? ?

3.एक खूबसूरत लड़की ने पड़ोस में रहने वाले लड़के को बुलाकर उससे बाजार से कुछ सामान मँगवाया.

100 रुपये कम पड़ गए तो लड़के ने अपने पास से दे दिए.

लड़का आकर बोला 100 रुपये कम थे मैंने दे दिए.

लड़की (शर्म से)- आप कितने अच्छे हो I Love You.

लड़का – ज्यादा नखरे मत , चल मेरी बहन 100 रुपये निकाल जल्दी.

4.एक लड़का लड़की फेसबुक पे chatting कर रहे थे,

लड़की – how are you?  लड़का – मैं ठीक हूँ ,

लड़की- अरे मैंने कहा how are you?

लड़का – अरे कहा तो मैं ठीक हूँ ,

लड़की – एक तो बिलकुल भी इंग्लिश नहीं आती और आ गया facebook पे chatting करने.

how are you का मतलब तुम कौन हो
,
लड़का – ठीक हूँ दीदी बस अपना छोटा भाई समझो.

दोस्तों यदि आपको ये जोक्स पसंद आए तो इन्हें अपने दोस्तों साथ शेयर करना ना भूलना. आप भी ये जरूर चाहेंगे कि आपके दोस्त हँसते रहे. ऐसे में उन्हें हंसाने के लिए इन जोक्स से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता हैं. वैसे भी ऐसा कहा जाता हैं कि किसी को हंसाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता हैं.