ऋतिक रोशन करने जा रहे है 12 साल छोटी एक्ट्रेस से शादी, बेहद ही ग्लैमरस है दूसरी पत्नि

271

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि वह खुद से 12 साल छोटी एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में है। ऐसे में खबर आ रही है कि रितिक रोशन अपनी 12 साल छोटी गर्लफ्रेंड से इस साल शादी करने जा रहे हैं। मीडिया में आ रही रिपोर्ट की माने तो यह बात सच है और अभिनेता इस वर्ष नवंबर माह में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेगे। इस बात का दावा एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया गया है। गौरतलब है कि बॉलीवुड से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इस बात का दावा अपनी एक पोस्ट में किया था। इस पोस्ट में लिखा गया है ब्रेकिंग न्यूज़ रितिक रोशन और सबा आजाद नवंबर 2023 में शादी करने जा रहे हैं। हालांकि इस बात का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब 49 साल की रितिक और 37 साल की सबा की शादी की खबरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रही हो। आपको बता दें कि इसके पहले भी जनवरी 2023 में इस तरह की खबरें सामने आई थी। उस समय भी यही खबर आई थी कि वह दोनों इसी साल के अंत में शादी करने वाले हैं। उस खबर में यह दावा किया गया था कि ऋतिक के परिवार ने सबा आजाद को स्वीकार कर लिया है। उनके मुताबिक सबा ऋतिक के लिए एक सही लड़की है। वही रितिक और उनकी पहली पत्नी के बेटे ऋहान और ऋदान भी सबा को अपनी जिंदगी में स्वीकार करने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि जनवरी माह में खबर आई थी कि रितिक रोशन और सबा आजाद शादी के लिए एक छोटी सी सेरेमनी की तैयारी में जुटे हुए हैं। जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स के अलावा गिने-चुने रिश्तेदार और करीबी फ्रेंड शामिल होंगे। शादी के बाद यह कपल एक लंबे वेकेशन पर जाने की तैयारी कर रहा है।

बता दें कि रितिक और सबा हाल ही में काफी चर्चा में रहे थे। इसकी वजह यह थी कि यह दोनों एयरपोर्ट पर ही एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए। इसके पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि रितिक रोशन और सबा आजाद साथ में एक ही फ्लैट में मूव होने वाले हैं। हालांकि बाद में खुद अभिनेता ने इन खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था इस खबर में किसी तरह की कोई भी सच्चाई नहीं है। आपको बता दें कि रितिक और सबा के रिश्ते की पहली बार खबर मीडिया में सबसे पहले फरवरी में आई थी। इस दौरान यह दोनों डिनर डेट पर नजर आए थे।

इसके बाद जब वह करण जौहर की बर्थडे पार्टी में साथ पहुंचे तो उनके रिश्ते पर कंफर्मेशन की मुहर लग गई। आपको बता दें कि अगर बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन सबा आजाद के साथ शादी करते हैं तो यह उनकी दूसरी शादी होगी। रितिक की पहली शादी वर्ष 2000 में सुजैन खान से हुई थी। शादी से इनके दो बेटे ऋहान और ऋदान है। 2014 में कपल का तलाक हो गया था तब से दोनों अलग ही रहते हैं।