ये हैं मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की बहन, जो दिखने में हैं उनके जैसी ही खुबसूरत

18721

बॉलीवुड की मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं माधुरी दीक्षित इनको भला कौन नहीं जानता है। इनकी अदाकारी और सुंदरता का हर कोई दिवाना है।आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिन्दी फ़िल्मो मे एक ऐसा मुकाम तय किया है जिसे आज के अभिनेत्रियाँ अपने लिए आदर्श मानती है। 70 से 80 के दशक मे इन्होने स्वयं को हिन्दी सिनेमा मे एक प्रमुख अभिनेत्री तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप मे स्थापित किया। उनके बेहतरीन नृत्‍य और स्वाभाविक अभिनय का ऐसा जादू था माधुरी पूरे देश की धड़कन बन गयी।

माधुरी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1985 में राजश्री प्रोडक्शन के शो पेइंग गेस्ट से की थी। वह इस शो में मेहमान की भूमिका में नजर आयीं थी। इसके बाद साल 2001 में वह सोनी के शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आयीं।
उनके करियर को सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने राजश्री प्रोदुसतिओन की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ की। इस फिल्म में उन्होंने निशा की भूमिका अदा की थी। यह हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म थी जिसने वर्ल्डवाइड सब जयादा कमाई की थी। इस फिल्म का यह रिकॉर्ड गिनीजबुक में भी दर्ज है। इस फिल्म में उनके किरदार के लिए आलोचकों से बहुत अच्छी और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

जानकारी के लिए बता दें कि  15 मई 1967 मुंबई में मराठी परिवार में माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ। पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी और शायद यह भी एक वज़ह रही कि माधुरी ने अपना जीवन साथी श्रीराम नेने को चुना जो कि पेशे से एक चिकित्सक हैं। बता दें कि माधुरी दीक्षित डॉक्टर बनना चाहती थी। सन 1984 में माधुरी दीक्षित ने ‘अबोध’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म ज्यादा सफल नहीं हुई लेकिन सन 1988 में फिल्म ‘तेजाब’ से इन्हें प्रसिद्धि मिली।

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी जैसे- बेटा, राम लखन, परिंदा, त्रिदेव, साजन, किशन कन्हैया, दिल, खलनायक,हम आपके हैं कौन, राजा,याराना, दिल तो पागल है, पुकार, देवदास आदि। फिल्‍म तेजाब से उनको पहचान मिली। लेकिन आज हम आपको माधुरी दीक्षित नहीं बल्कि उनकी बहन के बारे में बताने जा रहे हैं। जो बिल्कुल उन्हीं की तरह दिखती हैं।

सबसे पहले तो ये बता दें कि माधुरी को स्‍टारडम के शि‍खर तक पहुंचाने में उनकी अदाकारी के साथ ही परिवार का भी बहुत बड़ा रोल है। सिल्वर स्क्रीन पर भले ही माधुरी छाई रहती हों, लेकिन पर्दे के पीछे माधुरी की बहनें ही उनका सपोर्ट सिस्टम रही हैं। आपको बता दें कि माधुरी की दोनों बहनें भी ट्रेंड कथक डांसर हैं। माधुरी को एक्ट्रेस बनाने की वजह से उन दोनों ने कभी बॉलीवुड के लिए तैयारी नहीं की।

आपको बता दें कि अब उनकी बहनें रूपा और भारती दोनों ही बहनें अब सेट्ल हो चुकी हैं जिसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्‍ध नहीं है। लेकिन फिर भी तीनों बहनों और परिवार की कई तस्‍वीरें हैं, जो उनके बीच मधुर रिश्‍तों की बानगी हैं। आमतौर पर माधुरी अपने पति और बच्‍चों के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। वह वहां डांस क्लासेज भी चलाती हैं।