फिल्‍म इंडस्‍ट्री से गायब हो गई हैं बॉलीवुड की ये एक्‍ट्रेस, सड़को पर खा रही थीं गोला किसी ने नहीं पहचाना

591

फिल्मों में कभी अपने अदाओं से तो कभी अपने हॉटनेस से सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की ये अभिनेत्री मानों इंडस्ट्री से गायब हो गईं हैं| ये बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जो अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थी| लेकिन अब शायद उन्होने बॉलीवुड से दूरियाँ बना ली हैं| ये ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी जगह बॉलीवुड की कोई एक्ट्रेस नहीं ले सकती हैं| हालांकि ये उस मुकाम तक नहीं पहुँच पायी जहां तक पहुँचने का इनका सपना था| जी हाँ हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सबसे हॉट होरोइन मल्लिका शेहरावत की, मल्लिका सबसे ज्यादा सुर्खियां में फिल्म ‘मर्डर’ की वजह से रहीं|

इस फिल्म में उनके बोल्ड अंदाज और हॉटनेस का कोई जवाब नहीं था| इस फिल्म में मल्लिका के साथ बॉलीवुड के सीरियल किसर एक्टर इमरान हाशमी थे| मल्लिका की ये फिल्म काफी हिट हुई और वो रातों-रात स्टार बन गयी| या यूं कह ले इस फिल्म ने मल्लिका को एक नई ऊँचाइयाँ दी| मल्लिका मर्डर फिल्म आने से पहले वो ‘ख्वाइश’ फिल्म में नजर आ चुकी थी|

इस फिल्म में मल्लिका के साथ हिमांशु मलिक थे| मल्लिका ने इस फिल्म में बहुत सारे बोल्ड सीन दिये थे| वो इस बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली हीरोइन थीं जिन्होंने इतने बोल्ड सीन दिए| लेकिन आज आपको शायद ही मालूम हो की मल्लिका कहाँ और किसके साथ हैं और आजकल इंडस्ट्री को छोडकर क्या कर रही हैं तो इस सवाल का जवाब देना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा|

मल्लिका शेहरावत असली नाम रीमा लांबा है| बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए उन्होंने अपना नाम मल्लिका रख लिया| मल्लिका का जन्म हरियाणा के एक छोटे से गांव मोथ में हुआ था| फिल्मों में आने से पहले मल्लिका शेहरावत एक एयरलाइन कंपनी में एयर होस्टेस का काम करती थीं| मल्लिका के घरवाले नहीं चाहते थे कि वो एक्ट्रेस बनें| घर वालो के ना मानने पर वो अपने घर से कुछ गहने चोरी कर के भाग आई| मल्लिका पहले मॉडलिंग करती थीं|

हम आपको बता दे कि मल्लिका ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी काम किया है| वो सुपरस्टार जैकी चैन के साथ फिल्म ‘मिथ’ में काम कर चुकी हैं| आज हम मल्लिका के बारे में इसलिए बात कर रहें हैं कि हाल ही मल्लिका को एक साधारण लड़की की तरह देखा गया| जिन्हें देखकर कोई नहीं पहचान सका की ये मल्लिका हैं क्योंकि उन्हे हमेशा बोल्ड अवतार में देखा गया हैं|

ऐसे में उनके इस रूप में पहचान पाना थोड़ा मुश्किल था| दरअसल मल्लिका को सड़क के किनारे बैंगनी रंग के सूट में गोला खरीदते देखा गया| उन्हें ऐसे में देखकर शायद ही कोई पहचान पाया होगा कि ये बॉलीवुड की एक बड़ी एक्ट्रेस हैं वो इस तरह सड़क पर गोला खा सकती हैं| फिल्मों में न्यूड सीन देने वाली मल्लिका सलवार कमीज में बहुत संस्कारी लग रहीं हैं| इस तस्वीर में मल्लिका शेहरावत ठेलेवाले के पास गोले खाने के लिए खड़ी हैं|

जब कोई बड़ा स्टार सड़कों पर निकलता है तो उसे देखने के लिए हजारो की भीड़ जमा हो जाती है| लेकिन मल्लिका ठेले के सामने बिल्कुल अकेले खड़ी हैं और उस दुकान के आस-पास भी कोई नहीं दिख रहा हैं| मल्लिका ज्यादा हिट फिल्में ना दे सकी| इसलिए अब वो आइटम डांस करती हैं और आइटम गर्ल के रूप में पहचान बना चुकी हैं| मल्लिका ने कई सारे हिट आइटम सॉन्ग दिये हैं|