अर्जुन कपूर की दादी ने ढूंढ ली है उनके लिए दुल्हनियां, इस मशहूर एक्‍ट्रेस को बनाना चाहती हैं बहू

1888

बॉलीवुड में आए दिन कई सारे स्‍टार की खबरें आती रहती हैं वहीं बात करें अगर शादी और अफेयर की तो आजकल इस तरह की कई सारी खबरें सामने आ रही हैं। कुछ स्‍टार चुपके से शादी कर ले रहे हैं तो कुछ रिलेशनशिप में हैं लेकिन वो इन खबरों को नकारते हैं। वहीं आपको बता दें कि आज हम आपको मशहूर एक्‍टर अर्जुन कपूर को लेकर बताने जा रहे हैं। जी हां आपकी जानकारी के लिए सबसे पहले तो ये बता दें कि अर्जुन अब 33 साल के हो गए हैं और ऐसे में उनकी शादी को लेकर उनकी दादी खासी चिंता में रहती हैं।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर की पहली ही फिल्‍म के लिए उनको सर्वश्रेष्‍ठ नए अभिनेता के तौर पर फिल्‍मफेयर पुरस्‍कारों में नामांकित किया गया था जिसके लिए उन्‍होनें फिल्‍मों में आने से पहले उनका वजन काफी ज्‍यादा था लेकिन वजन को कम करने में सलमान खान ने उनकी काफी मदद की अर्जुन सलमान को अपनी प्रेरणा मानते हैं और उनसे काफी ज्‍यादा प्रभावित भी हैं। इसके बाद आपको ये भी बता दें कि फिल्‍मों में आने के बाद उनकी फैन फॉलोइिंग में भी लगातार इजाफा हो रहा है और युवा वर्ग में वे काफी चर्चित अभिनेता हैं।

अर्जुन ने अपने करियर की शुरूआती दौर में सपोर्टिंग एक्‍टर के रूप में फिल्‍म ‘कल हो ना हो’ से की थीा इसके बाद फिल्‍म ‘सलाम-ए-इश्‍क: अ ट्रिब्‍यूट टू लव’ में भी उन्‍होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। जिसके बाद उन्‍होने फिल्‍म ‘नो एंट्री’ और ‘वांटेड’ में उन्‍होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम किया। लेकिन वहीं अभिनेता के तौर पर उन्‍होंने सबसे पहली फिल्‍म ‘इश्‍कजादे’ की थीं जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया।

दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर ने कई बार सोशल मीडिया पर इस बात का जिक्र किया है कि उनकी दादी चाहती हैं कि वो जल्द से जल्द शादी कर लें इतना ही नहीं आपको बता दें कि अर्जुन की दादी ने तो उनके लिए लड़की भी पसंद कर ली है।

मीडिया की रिपोर्ट की माने तो अर्जुन की दादी को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बहुत पसंद हैं। ये हम नहीं बल्कि खुद अर्जुन ने भी इस बात को स्‍वीकार किया है जी हां उन्‍होने बताया है कि, ”नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर देखने के बाद मेरी दादी ने कहा कि मेरी अब तक की को-स्टार्स में से मेरी जोड़ी परिणीति चोपड़ा के साथ ज्यादा अच्छी लगती है। उन्हें लगता है कि सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी परिणीति की जोड़े मेरे साथ काफी अच्छी लगती है।”

वैसे आपको बता दें कि इनकी जोड़ी को लोग बेहद ही पसंद करते हैं तभी तो इश्‍कजादे फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा दी थीं। अब एक बार फिर से काफी लंबे समय बाद दर्शकों को ये जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ दिखने वाली है। जी हां बता दें कि ये हिट जोड़ी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में साथ में नजर आएगी। वहीं अगर बात करें शादी को लेकर अर्जुन कपूर के विचारों की तो अर्जून का कहना है कि वो पहले अपनी बहन अंशुला और रिया की शादी करवाना चाहते हैं।

उसके बाद ही वो शादी करेंगे। फिल्‍हाल ये भी बता दें कि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर नमस्ते इंग्लैंड 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन विपुल शाह ने किया है।