अनिल कपूर के घर की ये शानदार तस्‍वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे कायल, शायद ही आपने कभी देखी होगी ये तस्‍वीरें

2162

बॉलीवुड के लखन यानि अनिल कपूर को कौन नहीं जानता हैं| अनिल कपूर ने बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक फिल्में दी हैं| अनिल कपूर ने अपने शानदार एक्टिंग की वजह से सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी नाम कमाया हैं| अनिल कपूर का जन्म 24 दिसम्बर 1959 चेम्बूर मुम्बई में हुआ था| अनिल कपूर ने अपने करियर किस शुरुआत 1980 में एक तेलुगू फ़िल्म के जरिए किया| उन्होने बॉलीवुड में यश चोपड़ा की फ़िल्म ‘मशाल’ से डेव्यू किया था|

इसके बाद अनिल कपूर ने अपने जीवन में कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अपने करियर की ऊंचाइयों के शिखर पर चढ़ते चले गए| इसके बाद उन्होने कर्मा, मिस्टर इंडिया, तेज़ाब, राम लखन जैसी सुपरहिट फ़िल्में बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी हैं| इन फिल्मों ने ही उन्हें स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। अनिल कपूर ने अनीता कपूर से शादी की हैं|

इनके एक बेटी सोनम कपूर और एक बेटा हर्षवर्धन कपूर हैं| दोनों ही बॉलीवुड में एंट्री ले चुके हैं| इनकी बेटी सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशन क्वीन कहा जाता हैं| सोनम ने भी बॉलीवुड में अच्छा-खासा नाम कमाया हैं|अभी हाल ही में सोनम ने आनंद से शादी की हैं जो की एक बहुत बड़े बिजनेस मैन हैं| कर्मा फिल्म में उन्होने दिलीप कुमार जी के साथ काम किया था| इसके अलावा अनिल कपूर की सबसे हिट फिल्म मिस्टर इंडिया और तेजाब रही हैं| तेजाब में उन्होने माधुरी दीक्षित के साथ काम किया था| इस फिल्म ने अनिल कपूर के करियर को एक नई दिशा दी|

अनिल कपूर अपने फिल्मी करियर के साथ साथ अपने लाइफस्टाइल को लेकर खास तौर से जाने जाते है| इसलिए आज हम आपको उनके रहन-सहन के बारे में आपको बताने वाले हैं| एक ऐसा भी समय था जब अनिल कपूर अपने पूरे परिवार के साथ एक गैरेज में रहते थे। लेकिन अब उनके दिन बदल गए हैं| अब वो किसी गैरेज या छोटे-मोटे घर में नहीं बल्कि एक शानदार घर में रहते हैं जो किसी जन्नत से कम नही है|

अनिल कपूर के सपनों का आशियाना मुंबई में स्थित हैं| उनके घर के इंटीरियर को बहुत ही खास तरीके से डिज़ाइन किया गया है। उनके इस घर को किसी और ने नही बल्कि उनकी धर्मपत्नी सुनीता कपूर ने डिज़ाइन किया है| जो किसी महल से कम नही है। सुनीता कपूर ने अपने सपने के आशियाने को बहुत ही खूबसूरती से सजाया है| इस घर मे अनिल कपूर के पसंद का खास तवज्जो दिया गया हैं|

अनिल कपूर के घर की बालकनी बहुत खास हैं| इस बालकनी में बहुत बड़ी जगह बनाई गई है। जहां पर पूरी फैमिली एक साथ नाश्ता करते हैं और नाश्ता करने के बाद एक साथ बैठते है| इसके अलावा अनिल कपूर के घर की सजावट के लिए ज्यादातर लकड़ीयो का इस्तेमाल किया गया है|

अनिल जी के घर में एक ऐसी भी जगह है जहाँ पर भगवान बुद्ध की मूर्ति को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है| इसके अलावा अनिल कपूर के घर में एक से बढ़कर एक पेन्टिंग लगाई गयी हैं| जो उनके घर को और भी आकर्षक बनाती हैं|