सालों बाद कुछ इस तरह से ऐश्‍वर्या ने बचाई सलमान की लाज, जानें क्‍या हुआ था ऐसा

648

10 साल पहले सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो दस का दम फिर से एक बार शुरू हो चुका हैं| जब ये शो 10 साल पहले आया था तब इस शो ने काफी नाम कमाया था| इस शो के होस्ट सलमान खान थे| 10 सालो बाद यह शो एक बार फिर से सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा हैं| लेकिन इस बार यह शो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा हैं|

वैसे भी सलमान खान जिस भी शो को होस्ट करते हैं वो शो काफी हिट होता हैं लेकिन इस बार बॉलीवुड के दबंग खान का जादू नहीं चल रहा हैं| भले ही इस शो का नाम दस का दम हैं लेकिन इस शो में किसी भी तरह का दम नहीं नजर आ रहा हैं| जब सलमान ने इस शो के न्यू एडिशन को लॉन्च किया था तब लग रहा था की यह शो काफी टीआरपी हासिल करेगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका|

दस के दम शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने शो पर अब सेलिब्रिटीज को बुलाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही शो को भी एक्सेंड कर दिया गया है। शो के शुरू होने के कुछ हफ्ते बाद से ही सेलिब्रिटीज आने लगे थे| जिसके बाद से ही इस शो की टीआरपी में इजाफा हुआ हैं| अब इस शो में दम आने लगा हैं और शो टीआरपी लिस्ट में शामिल हो गया है। हाल ही में इस शो की टीआरपी लिस्ट सामने आई है।

इसमें दस का दम शो 20वें पायदान पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शो के शुरु होने से पहले सभी लोगों को इस शो से काफी उम्मीदें थीं। सलमान के फैंस को लग रहा था कि दस का दम भी बिग बॉस की ही तरह काफी वाहवाही मिलेगा। लेकिन इस शो को बिग-बॉस जैसा तवज्जो नहीं मिल रहा हैं|

अब इस शो को मेकर्स ने वीकेंड पर शिफ्ट करने का फैसला किया हैं। इसके साथ ही शो में अब आम आदमी की जगह सेलीब्रिटी कंटेस्टेंट्स को जगह दी जाएगी और यह फैसला इस शो के मेकर्स के लिए बेहद फायदेमंद भी साबित हो रहा हैं| कुछ दिनों पहले ही सलमान के शो दस का दम में अनिल कपूर अपनी फिल्म फन्ने खां के प्रमोशन के लिए आए थे। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और राजकुमार भी हैं| जिसकी वजह से दस का दम शो में ऐश्वर्या राय बच्चन का खूब जिक्र किया गया था। यहाँ तक कि अफवाह ये भी थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन सलमान के शो में पहुंच गईं हैं।

इसी वजह से मीडिया में भी खूब सुर्खियां बनी| इस के साथ ही दर्शकों ने इस एपिसोड को काफी पसंद भी किया। ऐसे में यदि कहाँ जाए कि ऐश्वर्या ने सलमान के शो की लाज बचा ली। हम आपको बता दे कि सलमान और ऐश्वर्या राय का अफेयर था|

लेकिन कुछ खास वजहों से दोनों अलग हो गए| इन दोनों का अफेयर काफी चर्चित रहा| जब से ये दोनों अलग हुये हैं तब से लेकर अभी तक ये दोनों एक-दूसरे का सामना नहीं किया हैं और आज भी ये चर्चा में बने ही रहते हैं।