इस तस्‍वीर को शेयर कर बुरा फंसी प्रियंका चोपड़ा, देनी पड़ी हर किसी को सफाई

2217

बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस कभी-कभी अपने फैंस से बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं| वो इसलिए नहीं की उनके फैंस उनको हर जगह फॉलो करते हैं बल्कि वो इसलिए परेशान हो जाते हैं जब कोई उनके निजी जिंदगी से जुड़ी जूठी अफवाहें फैलाता हैं| बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस से जुड़ी हर एक खबर उनके फैंस जानना चाहते हैं| चाहे वो प्रोफेशनल हो या फिर पर्सनल, ऐसे में कई बार ये स्टार अपने इन्हीं चाहने लोगों से परेशान हो जाते हैं|

ये फैंस ऐसे भी होते हैं जो कभी-कभी किसी स्टार के मौत की झूठी खबर फैलाते हैं तो कभी किसी स्टार की झूठी शादी की खबर फैलाते नजर आते हैं| ऐसे में ही प्रियंका चोपड़ा भी इन अफवाहों के लपेटे में आ गयी| हम आपको बता दे की प्रियंका ना केवल बॉलीवुड में अपना नाम कमा चुकी हैं बल्कि उन्होने अपना परचम हॉलीवुड में भी लहराया हैं| वो मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं|

प्रियंका ने अभी हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी| जिसे लेकर कई फैंस ने उनके शादी होने की बात कह दी हैं और वो इस बात को फैला रहे हैं कि प्रियंका ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली हैं| दरअसल प्रियंका चोपड़ा अपनी छुट्टियाँ मनाने के लिए असम गयी हुयी हैं| उन्होंने फ्लाइट में बैठे अपनी एक तस्वीर सोशल साइट्स इन्स्टाग्राम पर शेयर किया हैं|

इस तस्वीर में उनके फॉलोवर को कुछ ऐसा दिखा कि वो प्रियंका चोपड़ा की शादी हो जाने की बात कर रहे हैं| ये खबर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो होने लगी और इसे देख कर प्रियंका खुद हैरान रह गयी और यह बात झूठ हैं इसके लिए उन्हें ट्वीट कर सबको बताना पड़ा कि यह सिर्फ अफवाह हैं|

आपके जानकारी के लिए बता दे कि जो प्रियंका ने अपनी तस्वीर शेयर की थी| उस तस्वीर में उन्होने एक ब्रेसलेट पहना हुआ हैं| लेकिन लोगों ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि ये ब्रेसलेट नही बल्कि मंगलसूत्र हैं और प्रियंका चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है| जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुयी तब प्रियंका ने सफाई देते हुए कहा कि “हाहा, कयास लगाने की भी हद होती है| यह नजर सुरक्षा कवच है और आप सब परेशान मत होइए, जब भी शादी करूंगी तो सबको बता कर करूंगी। मेरी शादी में कोई सीक्रेट नहीं होगा|”

अपने इंटरव्यू में प्रियंका ने कहाँ कि उन्हें शादी करने के लिए एक अच्छे इंसान की तलाश है| जब वो इंसान मिल जाएगा तो मैं जरूर शादी कर लुंगी| उन्होने कहा की शादी प्लानिंग करके नही की जाती है| हम आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अली अब्बास जफ़र की फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान के साथ नजर नजर आने वाली हैं| जहां एक ओर सलमान के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं प्रियंका के भी फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे क्योंकि बहुत दिनों से प्रियंका ने बॉलीवुड से दूरी बना ली हैं|

प्रियंका इस समय काफी व्यस्त हैं और वो बहुत दिनों से अमेरिका में रह कर क्वांटिटको की शूटिंग कर रही हैं| ऐसे में ये फिल्म आना उनके फैंस के लिए काफी खुशी की बात हैं|