साप्ताहिक राशिफल (13 अगस्त से 19 अगस्त ):सावन के इस सबसे खास सप्ताह में बन रहा बड़ा ही दुर्लभ योग , इन राशि वालों को मिलेगी प्यार में सफलता और धन लाभ

2522

मेष राशिफल

इस सप्ताह आप अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। गणेश जी आपको यह समय ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में बिताने की सलाह देते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। भाग्यवृद्धि होने के संकेत है।इस  राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहेगा| आपके ऊपर टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा, वहीं पुराने अधूरे काम को खत्म करने की चुनौती भी रहेगी| घर का कामकाज संभाले वाली गृहणियां भी इस सप्ताह व्यस्त रहेंगी|

वृषभ  राशिफल

इस सप्ताह आप अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते पूरे सप्ताह नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। अच्छी वार्ता की बदौलत आप किसी संपत्ति की खरीद में मोल-जोल का फायदा ले सकते हैं। इस राशि के जातकों के घर में खुशखबरी आने वाली है| बच्चे का जन्म हो सकता है| किसी पुराने साथी या मेहमान का घर में आगमन हो सकता है| अगर आप साथी से दूर रहते हैं तो अब साथ रहने का मौका मिल सकता है|

मिथुन राशिफल

इस सप्ताह आप नकारात्मक विचारों को दूर कर सकारात्मक विचारों की तरफ केन्द्रित करेंगे। कार्यों में आलस्य की प्रधानता रह सकती है। आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं। भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोचेगें।अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, क्योंकि लोग इसका फायदा उठा सकते हैं| खासतौर से अपने ऑफिस में इस बात का जरूर ख्याल रखें|

कर्क राशिफल

इस सप्ताह आपके घर में शांति का वातावरण रहेगा।वाणी में मधुरता के कारण कोई महिला आपके प्रति आकर्षित हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढे़गी। तथा परिश्रम के अनुरुप सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में अगर किसी से मदद लेने का मन बना रहे हैं तो मदद मांग लें, आपको मिल जाएगी और इस मदद के बल पर आप काम समय से पूरा कर सकेंगे| अपनी योग्यता और अनुभव के हिसाब से काम करें|

सिंह  राशिफल

सप्ताह की शुरुआत अच्छे समाचारों के साथ होंगी। इस सप्ताह पढ़ाई के लिहाज से समय बढ़िया है। शिक्षा में आनेवाली बाधाएं दूर होंगी, नतीजे पक्ष में रहेंगे।कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल बने रहने की संभावना है| आप नए माहौल में आसानी से ढल जाते है| विरोधियों की लाख कोशिशों के बावजूद आप अपने मकसद से भटकते नहीं हैं और एकचित होकर अपने काम में लगे रहते हैं| आर्थिक रूप से सकारात्मक परिस्थितियां उभरने का अंदेशा है, धनागमन लगातार बना रहेगा|प्यार में सफलता मिलने के योग बन रहे है |

कन्या राशिफल

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी शत्रुओं पर विजय मिलेगी। मन में नए कामों की उमंग रहेंगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से भाग्यशाली समय की शुरुआत हो गई है| स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों के लिए फायदे का समय है|किसी मित्र की मदद से करियर में चार चांद लगने की संभावना हे| धार्मिक स्थल की यात्रापर जा सकते है|लवर के साथ गंभीर मामलों पर बातचीत हो सकती है। संबंधों में गहराई होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

तुला राशिफल

इस सप्ताह आपके विचारों में भी सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। नए-नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आपका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।नई प्रॉपर्टी बनाने का सुख भोग सकते हैं या नई प्रॉपर्टी को किराए पर चढ़ा आमदनी का जरिया बना सकते हैं| आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी रहेगी और धन संबंधी बदलाव सुखद रहने वाले हैं| रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है| नया काम शुरू करने में लोगों से मदद मिलेगी|

वृश्चिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है इसीलिए कोई भी नया काम शुरू करने में पीछे नहीं हटे| नए लोगों से मुलाकात करें| आत्मविश्वास बनाए रखें और आगे बढ़ें| बिना किसी ठोस कारण के आप प्रेम व्यक्त करने में असमर्थ महसूस करेंगे| अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ने के योग बन रहे है |काम की व्यस्तता के बावजूद सेहत में लगातार सुधार नजर आ रहा है|

धनु राशिफल

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रोमांस के लिए समय अच्छा रहने वाला है| वैवाहिक जीवन में मंगल प्रसंग आएगा। इस समय में प्रेम परवान चढ़ेगा| विवाह संबंध के योग बन रहे है|कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम के लिए शुभ समय है| लोन मिलने में अभी कुछ समय और लग सकता है| सयंम ना खोएं| कार्यक्षेत्र में किसी सीनियर के साथ मतभेद हो सकता हैं|

मकर राशिफल

इस सप्ताह आपको रोजगार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह ठीक रहेगा। यह समय आपका मेहनत और संघर्ष का है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी |बिजनेस की स्थिति रोचक रहेगी| सोने-चांदी में निवेश करने के लिए अच्छा समय है|किसी फैसले या किसी स्थिति में तब तक शामिल न हों, जब तक आपने उसे ठीक से समझ न लिया हो। आपको भावनात्मक संतुलन रखने में परेशानी आएगी।

कुम्भ राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने सभी काम पूरे मन से करना होगा क्योंकि | लापरवाही से किए गए कामों में गलती हो सकती है| पुरानी यादें उदास कर सकती हैं| किसी फंक्शन के आयोजन को लेकर दुविधा महसूस करेंगे| कारोबारियों को काम के नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं|सभी ग्रह सितारे आपके पक्ष के बने हुए है जिस काम में भी हाथ डालोगे उसमे सफलता और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी।

मीन राशिफल

इस सप्ताह आपके खर्च बढ़ सकते हैं| बीमारी से जूझ रहे जातकों को आराम करने की जरूरत है| लव पार्टनर से सरप्राइज मिलने के योग भी बन रहे है |अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखे आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है|आपके लिए सप्ताह बहुत कुछ कहता है समय थोडा विपरीत जरुर है लेकिन सप्ताह अगर आप थोडा सा सावधान होकर के काम करे तो हानि से तो बचेगे ही साथ ही लाभ की स्थातिया भी पैदा कर सकते है।