सावन के दुसरे सोमवार इन राशि वालों पर बन रही है भोलेनाथ की अपार कृपा ,होगा धन लाभ ,जानें आज का राशिफल

11200

मेष

आज ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ होंगे। लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए अनुकूल दिन है। गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। आपकी रचनात्‍मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। ईश्‍वर भक्ति में मन लगेगा। प्रेम प्रसंगों के लिए समय श्रेष्‍ठ है। वित्‍तीय स्थिति मजबूत रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। सेहत अच्‍छी रहेगी।

वृषभ

दिन की शुरुआत से ही ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे।आज आप कारोबार में लाभप्रद स्थिति मे रहेंगे एवम् आत्मसम्मान का भाव महसूस करेंगे।मन प्रसन्न रहेगा। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझन में डाल देंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। आर्थिक दृष्टि से गणेशजी की कृपा से आपको लाभ होने का योग है।

मिथुन

गणेशजी की कृपा से आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान- सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आनंद अनुभव होगा। बकाया राशि की वसूली होगी। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा।भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा। किसी के साथ भावना भरे संबंधों में बंधेंगे और उससे मन की चिंता दूर होगी।

कर्क

आज का दिन घर से बाहार जाने का तथा मित्रों से लाभ मिलने का दिन है।  परिवारजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें।

सिंह

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। घर तथा कार्यालय में वातावरण अच्छा रहेगाउत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। भाई- बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। । आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। किसी खास मामले में पार्टनर की मदद जरूर लें।

कन्या

गणेशजी कहते हैं कि आज के लाभदायक दिन से आपकी वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  संतानों की संतोषजनक प्रगति से आनंद अनुभव होगा। बकाया राशि की वसूली होगी। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा।

तुला

गणेशजी आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर विशेष देने की सलाह देते हैं। क्रोधावेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा।  दुर्घटना से बचें। आज व्यापार में विस्तार होगा और आय में वृद्धि होगी। धनलाभ का प्रबल योग है। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। सकारात्मक सोच के कारण बेहतर निर्णय लेंगे ओर आगे बढेंगे।

वृश्चिक

घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। हालांकि आपको स्वभाव में उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। स्वास्थ्य में विशेषरूप से आँख की तकलीफ होगीकाम के सम्बंध में संतोष की भावना जगेगी।

धनु

आज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। उच्चाधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बडों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास हो सकता हैं। यात्रा की संभावना है। नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा।

मकर

आज तबीयत खराब होने की आशंका है, ऐसा गणेशजी कहते हैं|आप आज खुद को  नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएंगे। नौकरी-धंधे में कुछ सावधान रहने की आवश्यकता है। नए सम्बंध स्थापित करते समय भी सावधानी रखें। शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत होगा। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी।

कुंभ

आपको आज गणेश जी अनैतिक कृत्यों से दूर रहने की सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखें, इससे पारिवारिक कलह को आप टाल सकेंगे।। आज आपके अहं के कारण तकरार होने की संभावना है | खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। आर्थिकरूप से तंगी रहेगी। शारिरिक और मानसिकरूप से अस्वस्थता बनी रहेगी।

मीन

घर में सुख- शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्यजीवन में मेल-जोल रहेगा। पिता तथा बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त करेंगे।परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। नयी योजनायों ओर नए कार्यों से लाभ मिलेगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।