आज लक्ष्मी नारायण की कृपा से इन 4 राशियो को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, होगा जमकर फायदा ,जानें आज का राशिफल

5046

मेष राशि:-

आज विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा। जो लोग रात दिन एक करके मेहनत कर रहे थे वो थोड़ा आराम कर सकते हैं। लेकिन अपनी पढ़ाई और मस्ती में संतुलन बना कर रखें। कार्य मेंप्रगति होगी जिससे मन में संतोष रहेगा। परिवार में प्रसन्नतापूर्ण माहौल रहेगा। आज का दिन जीवनसाथी का चयन करने के लिए अनुकूल साबित होगा।

वृषभ राशि:-

आप अपनी मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में बहुत आगे जा सकते हैं।आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपके लिए लाभदायी दिन है।आपको  दूसरों को देख कर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई केरियर नहीं चुनना चाहिए। वही केरियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है और जिसको करने की आप काबिलियत रखते हैं।

मिथुन राशि:-

आज अपने परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें क्योंकि आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। आपको उनका व्यवहार दुख पहुंचा सकता है इसलिए इन बेकार की बातों में ना पड़ें। अपना दिमाग शांत रखें व बेकार की बातों से दूर रहें। स्वभाव में उग्रता और क्रोध बढ़ सकता है।

कर्क राशि:-

आप सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हैं इस लिए आसानी से उन सभी समस्याओं का हल ढ़ूंढ़ लेंगे जिनको हल करना औरों के लिए नामुमकिन है। ये सब आप अपनी कार्य-कुशलता और गहरी सोच के कारण ही कर पाते हैं। और सबसे बड़ी बात ये है कि आपके इस हुनर से लोग आपसे बहुत प्रभावित हैं।अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा।

सिंह राशि:-

फिलहाल उच्चाधिकारियों से कोई भी झगड़ा करने से बचें खास तौर से तब जब कि आपको उनसे किसी खास काम की स्वीकृति चाहिए। क्योंकि सत्तावान लोगों से काम निकलवाना बहुत ही मुश्किल होता है। आपको इस समय बहुत ही सावधान रहना होगा।परिवार में कुछ बातों से मानसिक परेशानी हो सकती है। धन खर्च अधिक हो सकता है।

कन्या राशि:-

आज आप शायद किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं क्योंकि आजकल अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ गया है। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी। आजके दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद मिलेगा।

तुला राशि:-

प्रेमियों के बीच कुछ नई गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। किसी नए काम करने की योजना बना सकते हैं। व्यावसायिकयात्रा लाभप्रद साबित हो सकती है।व्यवसाय परिवर्तन के बारे में विचार कर सकते हैं। पदोन्नति व समाज में पद की प्राप्ति संभव है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हाथ लग सकती है।

वृश्चिक:-

आज के दिन आपके शरीर में चुस्तीफूर्ति बनी रहेगी। आपके परिवार के सदस्यों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी, जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी दिमागी शक्ति में वृद्धि देखने को मिलेगी। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने या भोजनादि का अवसर मिलेगा  वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अचानक कोई घटना ना हो जाए, संभलकर चलिएगा। वाहन संभालकर चलाएं।

धनु:- 

मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। आप घर के बड़े-बुजुर्ग लोगों का आदर-सत्कार करेंगे। आमदनी से अधिक खर्चे होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। सरकारी कार्यों में विजय प्राप्त होगी। किसी की ओर मदद का हाथ बढ़ाएंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा|मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

मकर:- 

आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप ईश्वर में आस्था रखेंगे तथा दूसरों की मदद करेंगे। घर-परिवार या किसी मित्र-रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। लोगों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं।परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है। बेवजह के कलह हो सकते है।

कुंभ:- 

आप नवीनतम योजना बनाने में सफल होंगे। शत्रुओं को परास्त करने में सक्षम होंगे। शिक्षा ग्रहण करने वालों का मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगेगा।साहित्य-कला के प्रति आज आपमें रुचि रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। पेट सम्बंधी व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याह्न के बाद आर्थिक संकट का अंत हो सकता है। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन:-

आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार सम्बंधी आयोजन हो पाएगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता तथा बडों की ओर से लाभदायी दिन है। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपके लिए लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।