पड़ोसी को घर बुलाकर अपने बहन के कपड़े पहनकर लेट गया वो, इसके बाद जो हुआ जानकर कांप जाएंगे आप

1883

किसी भी भाई को पसंद नहीं होता की उसकी बहन को कोई लड़का छेड़े या उसे पसंद करे या फिर उसकी बहन उस लड़के से प्यार करे| बहुत ही कम भाई होते हैं जो अपनी बहन की भावनाओ को समझते हैं या फिर अपनी बहन की पसंद को अपनाते है| अक्सर हमारा भारतीय समाज लड़कियों पर बहुत सारे प्रतिबंध लगाता हैं| यही प्रतिबंध लड़को पर नहीं लगाया जाता हैं| माना जाता हैं एक लड़की घर की इज्जत होती हैं| ऐसे में यदि वह किसी से प्यार करती हैं तो उस घर की बदनामी होगी और घर की इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी| ऐसे में कई बार हमे देखने को मिलता हैं की लड़की के घर वाले उस लड़के को जान से मार देते हैं जो उनकी लड़की से प्यार करता हैं|

ऐसे ही कई भाइयों के बारे मे भी आपने सुना होगा जहां पर वो अपने बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतार देते हैं| ऐसी ही एक घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं| जहां पर एक भाई ने अपनी बहन के प्रेमी को घर पर बुलाया और खुद की बहन की मैक्सी पहन कर तैयार हो गया| जैसे ही रात में प्रेमी आया और मैक्सी पहने शख्स को अपनी प्रेमिका समझ कर उसके भाई से लिपट गया। उसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला हैं| यह घटना कुछ दिन पहले की हैं जहां एक भाई ने अपने बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया| इस घटना का खुलासा 48 घंटे के अंदर किया गया|

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहाँ कि पुलिस ने इस घटना का खुलासा करके उल्लेखनीय काम किया है। इस काम के लिए थाना पुलिस को पुरस्कृत किया जायेगा। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले विनोद का शव मिला था। जिसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। इस घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। वहीं गंगाघाट थाने में 302 का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। निरीक्षण के समय पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। पुलिस ने बताया की मृतक विनोद दोषी शिवम की बहन से प्यार करता था। शिवम विनोद को अपने बहन से दूर रहने के लिये कहता था परंतु विनोद शिवम की बात नहीं मानता था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिवम ने अपने कबूलनामे में यह बताया हैं कि तीन दिन पहले शिवम फुफेरी बहन अपने घर चली गयी थी और वह अपना मोबाईल यहीं पर भूल गयी। शिवम ने इसी मोबाइल से विनोद से चैटिंग किया और चैटिंग के द्वारा विनोद को रात के 11:00 बजे अपने घर पर बुलाया और शिवम ने अपनी बहन की मैक्सी पहन रखा था|

जिसकी वजह से विनोद ने समझा कि मैक्सी पहन कर उसकी प्रेमिका उसका इंतजार कर रही है और वह अपनी प्रेमिका समझ कर शिवम से लिपट गया। इसके बाद शिवम ने बिना कुछ सोचे-समझे विनोद को जमीन पर पटक दिया और अपने दोस्त अजय की सहायता से उसने दुपट्टा से गला कसकर विनोद कि हत्या कर दी|

इसके बाद शिवन ने विनोद के शव को झील के किनारे छुपा दिया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा, मेक्सी, दो मोबाइल फोन, मृतक की चप्पल और आईडी बरामद किया है!