15 अगस्त नागपंचमी के दिन नहाने के पानी में मिला लें ये खास चीजें, चमक उठेगी किस्मत ,हो जाएंगे मालामाल

4462

हिंदू धर्म में देवी देवताओं की पूजा उपासना के लिये व्रत व त्यौहार मनाये ही जाते हैं साथ ही देवी-देवताओं के प्रतिकों की पूजा अर्चना करने के साथ साथ उपवास रखने के दिन निर्धारित हैं। नाग पंचमी एक ऐसा ही पर्व है। नाग जहां भगवान शिव के गले के हार हैं। वहीं भगवान विष्णु की शैय्या भी। लोकजीवन में भी लोगों का नागों से गहरा नाता है। इन्हीं कारणों से नाग की देवता के रूप में पूजा की जाती है और  ऐसा मानना जाता है कि नागराज को प्रसन्न करने से भोलेनाथ भगवान शंकर भी प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं|

 

इस साल नागपंचमी का त्योहार 15 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन नाग देवता की फल, फूल, प्रसाद और मंत्रों के साथ सर्पों की पूजा की जाएगी और दुग्ध स्नान कराया जाएगाहिन्दू धर्म में नागपंचमी का विशेष महत्व है। हिन्दू लोग इस पर्व को हर्षोउल्लास से मनाते हैं। वहीं हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान शिवजी सर्पों की माला पहनते हैं, विष्णु भगवान शेषनाग पर शयन करते हैं इसीलिए इनकी पूजा के लिए प्रति वर्ष श्रावण मास की शुक्ल पंचमी को नाग पंचमी पर्व मनाया जाता है। नाग पूजा हमारे देश में प्राचीन काल से प्रचलित है।

नागों की पूजा करने के पीछे एक और ठोस कारण यह भी है की वर्ष ऋतू में हर जगह पानी भर जाता है जिससे नाग अपने बिलों से निकल कर इधर उधर आश्रय ढूँढने लगते है और ऐसे में हम उन्हें अपने आसपास देखकर भयभीत हो उठते है की कही ये हमे डस न ले |हालांकि सच यह है कि मनुष्य जितना सांपों से डरता है, उतना ही वे भी मनुष्य से डरते हैं। बिना कष्ट पाए या छेडख़ानी के वे आक्रमण नहीं करते। ऐसे में वे हमें कोई नुक्सान न पहुंचाएं, इसके लिए उनकी पूजा करके प्रसन्न करने की प्रथा स्वाभाविक है।

नागपंचमी के दिन यदि हम सच्चे मन से नागराज की पूजा अर्चना करते है तो वो हम बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते है साथ ही हमारी हर इच्छा भी तुरंत पूरी कर देते है |नागपंचमी के अवसर पर यदि हम कुछ ज्योतिष के द्वारा बताये गये धन प्राप्ति के उपाय कर लेते है तो ये बहुत ही लाभकारी माना जाता है |इस उपाय को करने के लिए आपको नागपंचमी के दिन अपने नहाने के पानी में कुछ विशेष चीजे मिलाकर नहा लेना है इससे नागराज आप पर जल्द ही प्रसन्न हो जायेंगे और आपकी हर मनोकामना तुरंत ही पूर्ण कर देंगे |

तो आइये जानते है के है वो चीजे जिन्हें हमे नागपंचमी के दिन अपने नहाने के पानी में मिलाकर नहाना है

चन्दन

नागपंचमी के एक दिन पहले आप एक कटोरी में चन्दन भीगा कर रख दे और नागपंचमी वाले दिन उसी चन्दन को अपने नहाने के पानी में मिलाकर नहा ले लेकिन ध्यान रहे इस उपाय को  करते  समय इस  बारे में किसी को पता न चले आपके परिवार वालों को भी नहीं |ऐसा करने से आपकी सभी इच्छाए पूर्ण हो जाएँगी |

कपूर

नागपंचमी के दिन नहाने के पानी में कपूर मिलाकर नहाने से भी आपको बेहद लाभ मिलेगा |इससे आपके घर के सभी क्लेश और दुःख दूर हो जायेंगे साथ ही घर में सुख शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहेगा |

काला तिल

नागपंचमी के दिन नहाने से पहले पानी में काला तिल मिला लें इससे दरिद्रता दूर हो जाएगी और आपके लिए आय के नए स्त्रोत खुलेंगे जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी |