सावन के तीसरे सोमवार बन रहे रवि पुष्प नक्षत्र योग से , इन राशियों के व्यापार में होगा बड़ा लाभ ,जानें आज का राशिफल

6336

मेष

आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा। शिव जी की भक्ति करने से आपके सभी कष्ट दूर हो जायेंगे |आज आपको दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे|व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

वृषभ

आपके लिए आज का दिन साधारण ही रहेगा विशेष कोई उपलब्धि हासिल हों ऐसा नहीं लगता है | अगर आपको कोई ऋण लौटाना है तो आज से प्रयास करे तो जल्दी ही आप ऋण मुक्त हो जायेगे | अधिक के लालच में अपना मूल न गवाए | धन खर्च में वृद्धि होगी। मन और काम भाव पर नियंत्रण रखें।

मिथुन

आपके लिए तो इस महीने का सबसे अच्छा दिन आज है जो आपके लिए आज किये प्रयासों का पूरा पूरा फल आपको देगा परिवार के लोगो से भी कोई शुभ सुचना मिलने के आसार है | आवक को लेकर ज्यादा चिंता न करे लाभ स्वय आपके पास आएगा |

कर्क

गणेशजी आज का दिन शांत रहकर गुजारने की चेतावनी देते हैं। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। आय भी आज बढ़ेगी और नकारात्मक लोगो से भी पीछा छूटेगा | बैंक आदि के कागजात संभल कर रखे | सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है।

सिंह

आज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला है।शिव जी की आप पर विशेष कृपा बन रही है  गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। वाणी पर संयम रखें, इससे पारिवारिक कलह को आप टाल सकेंगे। आपके परिवार के बच्चो की तरफ से कोई शुभ समाचार या सफलता का समाचार मिल सकता है | पारिवारिक माहोल बहुत अच्छा और सुखद बना रहेगा | किसी बेहद करीबी से गिफ्ट मिलने का भी योग है |

कन्या

आज के दिन आपका शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आप मधुरवाणी से किसी कार्य में विजयी बनने के समर्थ होंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। जो लोग शादी की उम्र के है अब थोडा प्रयास करे जल्दी ही आपका रिश्ता बन जायेगा |

तुला

गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से बेहद लाभदायक है। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। आज कई तरह से  लाभ हासिल करने का दिन है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  मिष्टान्न भोजन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है।

 

वृश्चिक

गणेशजी कहते हैं कि परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहना चाहिए। आकस्मिक खर्च की संभावना है। किसी के उकसावे में आकर के आज कोई बिचोलिये वाला काम नहीं करना है नहीं तो आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है |

धनु

आज का दिन आपके लिए बेहद कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। स्वास्थ्य खराब होगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। दुर्घटना से बचें। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। अदालत संबंधी काम-काज में सावधानीपूर्वक कदम उठाएंगे। शाम को दोस्तों के साथ घूमें-फिरें, क्योंकि यह आपके लिए इस वक़्त बहुत ज़रूरी है। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें।

मकर

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन लाभदायक है |किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। आज आपको विदेश में रहने वाले स्नेहीजन या मित्रों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज किसी मांगलिक काम में भी आपको सम्मिलित होना पड़ सकता है धन शुभ कार्यो में खर्च होगा |

कुंभ

शिव जी  के आशीर्वाद से आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कई तरह से लाभ का दिन है। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। आज के दिन असंयमित और अनैतिक व्यवहार आपको तकलीफ में डाल सकते हैं। दुर्घटना से बचें। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी

मीन

आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित कर सकती है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। कार्यभार में वृद्धि होगी। लाभदायक सौदे सामने से आयेगे | पारिवारिक उन्नति के और खुशहाली के योग है कोई शुभ काम या दान आदि देने का मन बन सकता है |