आज बुधवार का दिन इन राशि वालों के लिए है मुश्किलों भरा ,रहे सावधान ,जानें आज का राशिफल

3890

मेष

आपके लिए आज का दिन कष्टपूर्ण रहने के आसार हैं। अनेक चिंताएं सताएंगी व शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगावाहन सुख में कमी का योग है| मित्र कार्य की सिद्धि में सहायक सिद्ध होंगे| जीवनसाथी के सहयोग से व्यापार में वृद्धि होगी एवं बाहरी स्थान से संपर्क बनेंगे| अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा।

वृष

वृष राशि वालों से आज के दिन वाणी के द्वारा जनता प्रभावित होगी एवं सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी| शरीर की सुन्दरता में निखार आयेगा| शत्रु भी आज प्रशंसा करेंगे एवं कार्य की सिद्धि में सहायक सिद्ध होंगे| आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक समस्या के कारण तनावपूर्ण रहेगा| आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट का योग है| कार्य में मनवांछित सफलता के कारण मित्र से विरोध हो सकता है| विद्या एवं संतान के द्वारा आय में वृद्धि प्राप्त होगी

कर्क

कर्क राशि वालों का आज के दिन विवाद के कारण सुख में हानि हो सकती है| नेत्र विकार एवं ज्वर के ताप से कष्ट हो सकता है| वाणी की कठोरता के कारण कुटुम्ब में कलहपूर्ण वातावरण हो सकता है| वाणी पर संयम रखे| माता की कृपा से भाग्य पूर्ण रूप से साथ देगा| संभवत: प्रवास न करें। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। हालांकि, मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन हर्ष एवं उल्लासपूर्ण रहेगा| धार्मिक एवं मांगलिक उत्सव से घर का वातावरण सुखमय रहेगा| आज शत्रु से भी उपहार प्राप्त होगा| बाहरी स्थान से आय की वृद्धि का योग है| पराक्रम के द्वारा कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी| कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा।

कन्या

कन्या राशि वालों का आज का दिन अपव्यय के कारण तनावपूर्ण रहेगा|क्रोध पर नियंत्रण की आवश्यकता है अन्यथा मित्र भी शत्रु बन सकते है| मनोबल के प्रभाव से राजकीय क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा एवं कार्य में सफलता मिलेगी| आज जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा| व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। आरोग्य मध्यम रहेगा।

तुला

आज घरेलू सुख-सुविधा की चीजों पर पैसे खर्च होंगे। आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने की जरूरत है, वरना रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। आज उन लोगों को इग्नोर करें जो आपका विरोध करते हैं| प्रतिस्पर्द्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है।ऑफिस में आज अकारण किसी से ना उलझें, जितना हो सके अपने गुस्से पर काबू रखें| आज आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा-पर्यटन के योग हैं।

धनु

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आज खुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। साथ ही कुछ वक्त अपने शौक के लिए भी जरूर निकालें । आज जल्दबाजी में फैसले ना करें, बेहतर सलाह के लिए अपने पिता से विचार-विमर्श कर सकते हैं। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है।

मकर

आज आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें।  पिता के साथ तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। हालात ठीक करने की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें, सफल रहेंगे।

कुम्भ

कुम्भ राशि वालों को आज के दिन शुभ सन्देश की प्राप्ति होगी| रोजगार से लाभ मिलेगा| कार्य की सफलता में ननिहाल पक्ष का पूर्ण सहयोग मिलेगा| इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। इस राशि के जो लोग पुलिस में हैं आज उन्हें पदोन्नति का अवसर मिल सकता है।

मीन

आज के दिन जीवन-साथी को शारीरिक कष्ट की प्राप्ति हो सकती है।सहकर्मियों से सावधानी आवश्यक है इनसे असावधानी प्रगति में बाधक हो सकती है सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति चिंता हो सकती है विद्या से लाभ की स्थिति प्राप्त होगी|आप निवेश से जुड़ी योजना बना सकते हैं।  कोर्ट-कचहरी में चल रहा विवाद आज आपके पक्ष में रहेगा|