आज इन राशि वालों पर महादेव रहेंगे प्रसन्न ,मिलेगी हर काम में सफलता,जानें आज का राशिफल

12284

मेष –

आज आपका दिमाग तेजी से काम करेगा। जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। व्यापार, धंधे में अच्छे लाभ के योग है। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद होंगे।भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी।

वृषभ –

आज का दिन गृहस्थजीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा। आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें।साहित्यकला के क्षेत्र में भी आप अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है।

मिथुन –

आज अपनी बातों को लेकर थोड़े जिद्दी रहेंगे। ये स्थिति आपको परेशानी में डाल सकती है। आप दोस्तों के किसी भी तरह के मामलों में पड़कर समय खराब न करें। अपने काम पर ध्यान दें। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें।

कर्क –

आज के दिन ज्यादा आप थोडा ज्यादा  व्यस्त रहेंगे। आपके मन में किसी न किसी चीज को लेकर संदेह भी रहेगा। अगर आप कही निवेश करने वाले हैं तो निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर एक बार विचार कर लें। दोस्तों के साथ बाहर जाएँ, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा।

सिंह –

आज के दिन किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है, लेकिन इस काम को पूरा करने के लिए आपको सभी को साथ लेकर चलना होगा तभी सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। प्रिय मित्र की सहायता से आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। भाग्य की स्थिति भी कुछ कमजोर होने से विशेष लाभ के योग कम ही हैं। आपका परिश्रम आज फल दे सकता है, लेकिन आप अपना धैर्य बनाये रखें

कन्या –

आज आपका शांत और तनावरहित रहना बहुत फायदेमंद साबित होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दूसरों की प्रगति को देखकर दुखी न हों, परिश्रम करें लाभ अवश्य होगा।नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आप तरक्की करेंगे और जब आपकी बारी आयेगी तो आपकी पदोन्नति भी होगी।

तुला –

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता में कमी होगी। आज आप मानसिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। कई तरह के पूर्वाभास आपको हो सकते हैं। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा।

 

वृश्चिक –

दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ।संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति का ट्रांसफर हो सकता है। पढाई में मन लगेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिल सकती है। प्रेम के पक्ष में बेहतरी नजर आ रही है।

धनु –

आज के दिन लोग आपकी ओर आकर्षित भी होंगे। अपनों का साथ मिलने से आप खुश हो सकते हैं। आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। अध्ययन और कला से जुडे लोग सम्मानित होंगे। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं।

मकर –

आज आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी जरूरी समान की खरीदारी करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है|

 

कुंभ –

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है |नई मित्रता के कारण भविष्य में लाभ हो सकता है। संतानो से भी लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी|

मीन –

आज के दिन भाइयों एवं बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्‍तार हो सकता है। आज आपके सहयोग के माध्यम से आपके सहकर्मी सफलता हासिल कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आप इस समय उन्नति कर पाएंगे अच्छा पैसा कमा पाएंगे। घर परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा दोस्तों से मदद मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें।