प्रियंका चोपड़ा को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज किया था शाहरुख खान ने, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

185

बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। शाहरुख खान बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर की है। ऐसे में कई एक्ट्रेस है जो शाहरुख खान की काफी अच्छी दोस्त रही है। इस लिस्ट में एक और अदाकारा का नाम शामिल होता है। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बारे में। आज के समय में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को भले ही साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए ना देखा जाता है। लेकिन एक समय में इन दोनों की दोस्ती काफी गहरी हुआ करती थी। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ में कई फिल्मों में अभिनय किया है। ऐसे में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में किंग खान अभिनेत्री को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि यह एक पुराना वीडियो है जो कि एनडीटीवी के अवार्ड फंक्शन के दौरान का बताया जा रहा है। इस फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे और देश की हस्तिया नजर आ रही है। वही शो में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा वीडियो कॉल के जरिए जुड़ी हुई नजर आ रही है। इस फंक्शन के दौरान प्रियंका चोपड़ा को स्क्रीन पर देखने के बाद अभिनेता शाहरुख खान गाना गाते हुए उन्हें कहते हैं कि मुझसे शादी करोगी। वीडियो में शाहरुख खान प्रियंका चोपड़ा के लिए कहते हैं कि, ‘बहुत से लोग जानते हैं कि आप एक शानदार सिंगर है। मेरे पास तुम्हें देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन मैं तुम्हें कुछ पूछना चाहता हूं और उसका जवाब मैं एक गाने में जानना चाहूंगा।

इसके बाद किंग खान अपने अंदाज में अंग्रेजी गाना गाते हुए प्रियंका चोपड़ा से कहते हैं कि, ‘मुझसे शादी करोगी।’ शाहरुख खान का गाना सुनने के बाद प्रियंका चोपड़ा वीडियो कॉल पर हंसने लगती है और फिर वह चुप हो जाती है। इसके थोड़ी देर बाद वह कहती है कि, ‘उनके सवाल का जवाब गाने में नहीं बल्कि शब्दों में भी नहीं है।’ इसके बाद किंग खान कहते हैं कि, ‘मुझे लगता है कि और शर्मिंदा नहीं होना चाहिए।’ इस पर प्रियंका चोपड़ा कहती है कि, नेशनल टेलीविजन पर यह खराब हो सकता है। यह कहने के बाद तो वह हंसने लगती है।

आपको बता दें कि एक समय में प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की जोड़ी काफी लाजवाब थी। दोनों ने एक साथ डॉन फिल्म में स्क्रीन शेयर की थी। इस दौरान खबरें थी कि शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा दोनों एक दूसरे के काफी करीब है। इतना ही नहीं बल्कि शाहरुख खान प्रियंका चोपड़ा के लिए गौरी खान को भी तलाक देने के लिए तैयार हो गए थे। मगर बाद में सब कुछ ठीक हो गया। प्रियंका चोपड़ा की बात करे तो वह इन दिनों विदेश में रह रही है उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनास के साथ शादी की है। वह हाल ही में कुछ महीने पहले एक बच्ची की मां बनी है उन्होंने अपनी बाची का नाम मालती मेरी रखा है।