विवेक ओबरॉय ने किया प्रियंका चोपड़ा का समर्थन, उजागर किये इन अभिनेताओं के नाम, आप भी जानें

194

बॉलीवुड में इन दिनों धमाल मचा हुआ है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि किस तरह से इंडस्ट्री में राजनीति होती है। अपने इस खुलासे के बाद से प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि इसी भेदभाव की वजह से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला लिया और हॉलीवुड इंडस्ट्री को ज्वाइन कर लिया। जबसे प्रियंका चोपड़ा ने यह बयान दिया है उसी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री दो गुटों में बट चुकी है। कुछ स्टार अभिनेत्री का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ नहीं और उनके इस बयान को इग्नोर मार रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विवेक ओबेराय ने भी प्रियंका चोपड़ा का समर्थन किया है और अपनी पुरानी विवादित प्रेस कॉन्फ्रेंस को याद किया है।

आपको बता दें कि अभिनेता विवेक ओबरॉय आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। विवेक पिछले काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है और अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही विवेक अपने बेबाक अंदाज के लिए भी खूब जाने जाते हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक निजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। विवेक ओबरॉय ने प्रियंका चोपड़ा के ताजा बयान पर अपना अपनी प्रतिक्रिया दी है। विवेक ओबरॉय ने कहा है कि 20 साल पहले की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मैंने काफी कुछ झेला है। उसके बाद में उन चीजों से गुजरा जो काफी गैर जरूरी थी। अभिनेता ने बताया कि बड़ी मुश्किल से मैं इन सब चीजों से बाहर आया था। ढेर सारी लॉबिंग, दमनकारी कहानियां जैसा कि प्रियंका चोपड़ा बताती है।

यह हमारी इंडस्ट्री की एक काली पहचान रही है। यह हमारे इंडस्ट्री की डार्क साइड में से एक है। यहां एक बात किसी भी व्यक्ति को बहुत ज्यादा निराश कर सकती हैं। इस तरह से प्रियंका चोपड़ा के बयान को आधार बनाते हुए विवेक ओबरॉय ने अपनी बात पूरी की है। गौरतलब है कि डैक्स शेफर्ड के पोडकास्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई काले राज खोले थे। उन्होंने इसको लेकर कहा था कि इंडस्ट्री में होने वाली राजनीति से मैं परेशान होने लगी थी। मैंने उन लोगों के साथ बीफ लिया था। लोगों ने मुझसे किनारा करना शुरू कर दिया। जो मुझे काफी बुरा लगा। इसके बाद मैंने अपने नए सफर की तलाश के लिए हॉलीवुड का रुख किया।

गौरतलब है कि विवेक ओबरॉय से पहले बॉलीवुड की विवादित क्वीन कंगना रनौत, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता शेखर सुमन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के इस बयान का समर्थन कर चुके हैं। कंगना रनौत ने तो प्रियंका चोपड़ा का साथ देते हुए बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर पर आरोप लगा दिया था। काम की बात करे तो प्रियंका इन दिनों अपने को-एक्टर रिचर्ड मैडेन के साथ अपनी अपकमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका फरहान अख्तर की ‘जी ले ज़रा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ लीड रोल में दिखेंगी।