इन बेहतरीन जोक्‍स को पढ़ने के बाद खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे आप, एकबार जरूर पढ़ें

894

आज का दौर ऐसा हो गया हैं की लोग मानो हँसना भूल ही गए हैं| इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी ने मानो लोगों के होंठो से हंसी ही छिन ली हैं| लोग अपने काम में इतने व्यस्त हैं की कोई किसी से मिल भी नहीं पाता हैं|यहाँ तक लोग अपने परिवार के साथ भी टाइम नहीं बिता पा रहे हैं| ऐसे में वो अकेले से हो गए हैं| हम में से कई ऐसे भी लोग होंगे जिन्हे खिलखिला कर हँसे हुये एक जमाना हो गया होगा|

क्या आपको पता हैं की हँसना हमारे सेहत के लिए लाभदायक होता हैं| कहते हैं की यदि इंसान दिन में एक बार खुल कर हंस ले तो उसकी सारी बीमारी दूर हो जाती हैं| जब हम तनाव में रहते हैं तो हमारे शरीर के अंदर बहुत सारे हार्मोन्स डीजीज होते हैं| जितना खाना खाना और पानी पीना शरीर के लिए जरूरी हैं उतना ही हँसना भी हमारे सेहत के लिए जरूरी हैं| हंसने के लिए हम या तो कॉमेडी शो देखते हैं या फिर चुट्कुले सुनते या पढ़ते हैं|

इन चुटकुलों को पढ़ कर हमे अंदर से बहुत तेज हंसी आती हैं| आप अपने डेली लाइफ में जितना भी व्यस्त रहे परंतु कोशिश करे की दिन में एक बार आप खुल कर जरूर हंस ले| इससे ना सिर्फ आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा बल्कि आपकी खूबसूरती भी बरकरार रहेगी| इसलिए चाहे जोक्स का या फिर चुटकुलों का ही सहारा लेकर आप दिन में एक बार खुलकर जरूर हंस ले| हंसने से आपकी टेंशन पल भर में दूर हो जाएगी|

  • दो दोस्त कई दिनों बाद मिले

पहला – और भाई क्या हाल हैं, दूसरा – हाल बहुत बुरा है यार, पहला – क्यों क्या हुआ, दूसरा – यार गर्लफ्रेंड मुझे छोड़ के चली गयी, कल रिजल्ट आया तो एग्जाम में भी फेल, अब मरने तक की नौबत आ गयी है, पहला – सही है भाई
मजे तेरे ही हैं!, इसे कहते हैं बेस्ट फ्रेंड!

2. टेंशन वाला जोक

एक बहुत सुंदर लड़की ने पप्पू से कार में लिफ्ट मांगी, रास्ते में उसकी तबियत अचानक खराब हो गई, पप्पू उसे हॉस्पिटल ले गया., डॉक्टर बोला – मुबारक हो आप बाप बनने वाले हैं,यह सुनकर पप्पू को भयानक वाली टेंशन हो गई, पप्पू बोला मैं इसके बच्चे का बाप नहीं हूं, लड़की बोली- यही मेरे इस बच्चे का होने वाला बाप है, पप्पू को और ज्यादा टेंशन हो गई, डॉक्टर ने पुलिस बुलाई, और पप्पू का मेडिकल चेकअप हुआ,रिपोर्ट आई कि पप्पू तो कभी बाप बन ही नहीं सकता. इससे पप्पू की टेंशन और बढ़ गई, पप्पू ने थैंक गॉड कहा और बाहर आ गया, फिर पप्पू को याद आया कि उसके घर में दो बच्चे हैं वह किसके हैं!

3. लड़की – लड़के तो नालायक होते हैं, हम लड़कियां पढ़ाकू होती हैं, लड़का – लड़के भी किसी से कम नहीं होते, लड़की – लड़कियां आगे हैं, लड़का – अच्छा एक सवाल का जवाब बता, लड़की – हाँ पूछो, लड़का – ऐसी क्या चीज़ है
जो फ्रिज में रखने पर भी गर्म ही रहती है, लड़की – पता नहीं, लड़का – गरम मसाला, देखा हम किसी से कम नहीं

4. एक आदमी की बीवी मर गयी
बेचारा खूब रो रहा था, दोस्त – भाई क्या हुआ था भाभी जी को, आदमी – कुछ नहीं, बस दही खा रही थी, और खाते खाते ही……, दोस्त – अच्छा ये बता, दही और बची है क्या!