ये महिला कर रही है लंकापति रावण की बहन सूपर्णखा होने का दावा, इसके पास है प्राचीन दिव्य शक्तियां

4412

हम सभी ने रामायण देखी होगी और उसके बारे में काफी कुछ बातें सुनी भी होंगी। भारतीय इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना राम और रावण से जुडी हुई है, इसके बारे में तो सभी लोग जानते ही होंगे। रामायण राम और रावण को मिला कर के ही बनी हुई है। रामायण में श्रीराम के जन्‍म से लेकर उनके जीवन के हर एक क्षण के बारे में बताया गया है। जिसमें वनवास से लेकर रावण के अंत को विशेषकर दर्शाया जाता है। वहीं आप सभी ने ये भी जानते होंगे कि इसके बाद से दुनिया में ‘रावण‘ नाम का दूसरा कोई व्यक्ति नहीं है। राम तो बहुत मिल जाएंगे, लेकिन रावण नहीं। राजाधिराज लंकाधिपति महाराज रावण को दशानन भी कहते हैं।

कहते हैं कि रावण लंका का तमिल राजा था। सभी ग्रंथों को छोड़कर वाल्मीकि द्वारा लिखित रामायण महाकाव्य में रावण का सबसे ‘प्रामाणिक‘ इतिहास मिलता है। कहा जाता है कि रावण ब्राह्मण पिता और राक्षस माता का पुत्र था। लेकिन वहीं आपको ये भी बता दें कि रामायण में राम व रावण के अलावा एक और महत्‍वपूर्ण भुमिका निभाने वाली महिला थी जिसका नाम सूपर्णखा था। जी हां हम उसी सूपर्णखा की बात कर रहे हैं जिसकी नाक राम और लक्षमण ने मिलकर काटी थी।

आज करोड़ो वर्षों बाद श्रीलंका में एक औरत ने दावा किया है कि वो लंकापति रावण की बहन सूपर्णखा है। इस बात को मानना तो बहुत मुश्किल है लेकिन जिस तरह वहाँ के लोग इस औरत के बारे में बताते है उनको सुनकर इस बात पर यकीन होने लगता है की शायद वो सचमुच रावण की बहन सूपर्णखा हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस महिला का नाम गंगा सुदर्शनी है और वो श्रीलंका की ही रहने वाली है।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि राम और रावण के बीच युद्ध के पीछे इसी का हाथ था। सूपर्णखा का बदला लेने के लिए रावण ने राम से युद्ध किया था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं ये बात काफी कम लोग जानते हैं कि रावण की मौत के बाद सूपर्णखा वनवास चली गयी थी और उसने कड़ी तपस्या कर मुक्ति प्राप्त की थी। इसके बाद सूपर्णखा का कही भी कोई तथ्‍य नहीं मिलता है।

लेकिन आज एक बार फिर से सूपर्णखा चर्चा में आ गई है जी हां दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में इस महिला ने दावा है कि उसके पास दिव्य शक्ति है, जिससे उसको भविष्य में होने वाले घटनाओं का पूर्व आभास हो जाता है। गंगा सुदर्शनी का जन्म कोलम्बो से 200 किलोमीटर दूर स्थित किसी गाँव मे हुआ था।

बताया जाता है कि गंगा सुदर्शनी के नाक पर अभी भी चोट का निशान है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस गांव में गंगा सुदर्शनी रहती है वहां प्रतिदिन दरबार लगता है और बहुत सारे लोग वहां इलाज कराने आते है। लोगो का मानना है कि गंगा सुदर्शनी के पास दिव्य शक्तियां है, वो हाथ लगाते ही लोगो का इलाज भी कर देती है। इसके बाद वो लोगो के सामने बारिश भी करवा देती है और बारिश रूकवाने की भी शक्ति है।

आपको बता दें कि इनके एक से एक बड़ी हस्ती आशीर्वाद लेने आती है।