“साथ निभाना साथिया” की कोकिला रियल लाइफ में दिखती है ऐसी, तस्‍वीरें देखकर आपको भी लगेगा झटका

12853

आज पूरी दुनिया में टीवी इंडस्ट्री भी, बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं| जिस तरह फिल्मी स्टार फेमस हैं ठीक उसी तरह यह टीवी एक्टर और एक्ट्रेस फेमस हैं| फिल्में तो लोग कभी-कभी देखते हैं लेकिन टीवी सीरियल्स लोग रोज देखते हैं और हम टीवी स्टारों से रोज मिलते है| ये टीवी सीरियल्स और इनके कलाकार ने हर एक घर में अपनी पैठ जमा ली हैं| जब तक लोग टीवी सीरियल्स नहीं देखते हैं, तब तक उनको लगता हैं की आज उन्होने टीवी ही नहीं देखा हैं|

ऐसे में टीवी के ऐसे बहुत सारे स्टार हैं जो इन टीवी सीरियल्स में तो बहुत साधारण नजर आते हैं| लेकिन वो अपने रियल लाइफ में बहुत अलग नजर आते हैं| आज हम इन्हीं टीवी सीरियलों के एक ऐसे फेमस सास के बारे में आपको बताने जा रहे हैं| जो अपने रियल लाइफ में बहुत अलग नजर आते हैं|

ये सास स्टार प्लस के फेमस सीरियल “साथ निभाना साथिया” की कोकिला मोदी हैं| जो की गोपी बहू की सास हैं| इस सीरियल में एक्ट्रेस रूपल पटेल ने कोकिला मोदी का किरदार निभाया हैं| इस सीरियल में रूपल अपने किरदार को बखूबी निभाती हैं| वो अपने किरदार के मुताबिक कपड़े पहनती हैं और उसी तरह रहन-सहन भी उनका हैं| लेकिन जब बात उनकी रियल लाइफ से जुड़ा हो तो रूपल बिल्कुल अलग नजर आती हैं|

साथ निभाना साथिया” की कोकिला मोदी के किरदार में वो काफी शख्त मिजाज की नजर आती हैं| साथ ही उन्हें सच बोलने लोग काफी पसंद हैं| यदि बात करे कोकिला मोदी के किरदार की तो वो एक ऐसी महिला का किरदार निभाती हैं| जिसे सच्चाई काफी पसंद हैं और झूठ बोलने वालो से सख्त नफरत है| कोकिला मोदी जहां एक ओर शख्त सास के रूप में नजर आती हैं तो वहीं दूसरी ओर वो अपने बहू गोपी को एक बेटी की तरह मानती हैं| उसका ख्याल भी बेटी की तरह रखती हैं| कोकिला के किरदार में वो भले ही शख्त नजर अति हैं| लेकिन रियल लाइफ में काफी नरम दिल इंसान हैं|

कोकिला मोदी यानि रूपल पटेल का जन्म 2 जनवरी 1975 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था| रूपल ने कई टीवी सीरियलों में काम किया है लेकिन उन्हें असली पहचान स्टार प्लस के “साथ निभाना साथिया” सीरियल से मिला हैं| रूपल पटेल ने अपनी एक्टिंग की ट्रेनिंग नेशनल स्कुल ऑफ़ ड्रामा दिल्ली से ली थी| रूपल पटेल ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘महक’ से की थी| इस फिल्म के बाद वो बहुत सारे फिल्मो में नज़र आई लेकिन उन्हें फिल्मो में ज्यादा सफलता हासिल नहीं हुयी| उसके बाद रूपल ने टीवी सीरियल के और रुख किया| रूपल को फिल्मों से ज्यादा सफलता टीवी सीरियलों में मिली|

रूपल ने शगुन और जाने क्या बात हुई जैसे टीवी सीरियलों में भी काम किया है| हिन्दी सीरियलों के अलावा रूपल ने कई गुजराती और बंगाली टीवी सीरियलों में भी काम किया है| यदि रूपल के रियल लाइफ के बारे में बात करे तो वो काफी फैशनेबल है| फैशनेबल होने के साथ ही रूपल पटेल दिखने में काफी खुबसूरत है|