120 औरतों का पति बन चुका है ये आदमी, इस तरह से अपनी पत्नियों का रखता है मुंह बंद

2971

इस दुनिया में बड़े अजीबो-गरीब लोग रहते हैं| जिनके शौक भी अजीबो-गरीब होते हैं| आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने वाले हैं जिसके शौक बड़े निराले हैं| इस शख्स के शौक के बारे में सुनकर आप भी चौक जाएंगे| इस शख्स को शादियाँ करने का बहुत शौक हैं और यह जहां भी जाता हैं वहाँ एक शादी कर लेता हैं| इस शौक के चक्कर में उसने अब तक कुल 120 शादियाँ कर ली हैं|

शादियाँ रचाने के शौकीन इस शख्स का नाम तंबन प्रैजर्ट है और यह थाइलैंड का रहने वाला है। तंबन प्रैजर्ट 58 साल का हो चुका हैं और यह पेशे से एक बिल्डर है। यह शख्स जहां भी जाता हैं वहाँ शादियाँ कर लेता हैं| हालांकि थाइलैंड जैसे देश में बहुविवाह पर रोक है, लेकिन इस शख्स ने कभी भी इस बात की परवाह नहीं हैं की उसकी इस शौक के चलते उसे सजा भी हो सकती हैं| तंबन थाईलैंड के नकोन नायोक प्रांत का रहने वाला हैं| तंबन की एक खास बात यह है कि वह हर दूसरी शादी अपनी पहली बीवी की मर्जी से करता है|

इसके अलावा वह अपने होने वाली पत्नी के माँ-बाप से भी अपने पहले शादी के बारे में बता देता हैं| तंबन प्रैजर्ट जब भी कोई नई शादी करता है तो वह सारी रीति-रिवाजो और परंपराओं का पालन करते हुये करता है। अर्थात अब तक तंबन प्रैजर्ट ने जितनी भी शादियाँ की हैं वो सभी रीति-रिवाजो के साथ की हैं| तंबन प्रैजर्ट ने 17 साल की उम्र में ही अपना पहला विवाह किया था। तंबन की पहली पत्नी उससे 2 साल छोटी थी। तंबन को अपने पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं।

जब तंबन प्रैजर्ट से उसकी शादियों के बारे में पूछा गया कि आखिर वो ऐसा क्यों करता है तो उसने बताया कि, जब उसने अपना कंस्ट्रक्शन का बिजनेस शुरू किया था तो उसकी मुलाकात बहुत सारी लड़कियों से होती रहती थी और ऐसे में उसकी मुलाकात जब भी किसी सुंदर लड़की से होती थी तो वह उस लड़की पर फिदा हो जाता था और वो उससे शादी करने के लिए उतावला हो जाता था| तंबन प्रैजर्ट ने कहाँ की उसको जो भी लड़की पसंद आती थी वो उससे शादी भी कर लेता था|

सबसे हैरान कर देने वाली यह बात है कि उसकी पत्नियों को भी उसकी नई शादी से कोई ऐतराज नहीं होता है| दरअसल आपको हम बता दे की तंबन प्रैजर्ट की बाकी पत्नियों को उसकी नई शादी से इसलिए ऐतराज नहीं होता हैं क्योंकि तंबन प्रैजर्ट अपनी सभी पत्नियों का ख्याल रखता हैं| उनकी हर एक छोटी-बड़ी जरूरतों का भी ध्यान देता हैं| ऐसे मे भला उसकी पत्नियों को किस बात की परेशानी होगी|

इस वजह से उसकी पत्नियाँ उससे कभी भी शिकायत नहीं करती हैं और बड़े ही खुश रहती हैं| तंबन प्रैजर्ट ने अपने सभी पत्नियों को एक-एक घर बनवा कर दिया है। जहां पर वो आराम से रह सके| आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें, तंबन प्रैजर्ट ने अब तक कुल 120 शादियाँ चुका है और इन 120 पत्नियों से उसे 28 बच्चे भी हैं।