जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हिंदु धर्म में लड़कियों को देवी का रूप मानते हैं इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि नवरात्रि आने वाला है और इस समय मां दुर्गा के 9 रूपें की पूजा की जाती है इसके अलावा 9 कन्याओं को भोग भी लगाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि ऐसा करने से माता रानी बेहद प्रसन्न होती है और इसके अलावा वो अपना आशीष हमेशा ही भक्तों पर बनाई रखती है। इतना ही नहीं शास्त्रों में तो ये भी कहा जाता है कि कन्याएं पूजनीय होती हैं और इसके साथ ही नारी में स्वयं लक्ष्मी का वास होता है यही कारण है कि जब भी किसी के घर में बेटी का जन्म होता है तो कहा जाता है कि लक्ष्मी आई है।
कई लोगों का तो ये भी मानना होता है कि लड़कियां घर और परिवार में सुख के साथ-साथ समृद्धि भी लेकर आती है। इतना ही नहीं ज्योतिषियों का मानना है कि लड़कियों के जन्म के साथ-साथ उनके जन्म का महीना भी बहुत भाग्यवान होता वहीं ये भी बताया गया है कि कुछ खास माह में जन्म लेने वाली लड़कियां सिर्फ भाग्यशाली ही नहीं होती बल्कि इन्हें अच्छा ससुराल भी मिलता है। इसके अलावा ये भी बता दें कि इन्हें साक्षात् लक्ष्मी का रूप माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन कौन से हैं वो माह
1. फरवरी
सबसे पहले बात करते हैं फरवरी माह की जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस माह में जन्म लेने वाली लड़कियों का स्वभाव बहुत ही विनम्र होता है और ये बुद्धिमान भी होती हैं। इतना ही नहीं इन लड़कियों का ससुराल भी अच्छा मिलता है और ये जिस भी घर में जाती है वहां घर में सुख-समृद्धि भी लाती है।
2. अप्रैल
अब बारी आती है अप्रैल माह की जी हां आपको बता दें कि इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियों को भी साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जाता है कि इन लड़कियों की ग्रह चाल बहुत तेज होती है और इसकी वजह से इनको हमेशा ही कामयाबी मिलती ही है।
3. जून
अगर बात करें जून माह की तो बता दें कि इस माह में जन्म लेने वाली लड़कियां भी भाग्यशाली होती हैं, वहीं इसके अलावा शास्त्र के अनुसार जिस भी बच्चे का इस महीने में जन्म होता है वो शुभ नहीं माने जाते है पर अगर इस महीने किसी लड़की का जन्म हो तो वो लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं।
4. सितंबर
अब बारी आती है सितंबर माह में जन्मी लड़कियों की तो बता दें कि इनकी कुंडली में चंद्र, बुध और शुक्र तीनों ग्रहों का मिलन होता है। यही कारण है कि इस महीने में जन्मी लड़कियां बहुत धनवान होती है। बता दें कि वे अपने भाग्य से सबुकुछ हासिल कर लेती हैं । इतना ही नहीं ये भी बता दें कि जीवन में इनको कभी किसी भी चीज की कमी नहीं होती और ये बात भी सच है कि ऐसी लड़कियों की शादी पैसेवाले लड़के से ही होती है।