सावन के चौथे और अंतिम सोमवार शिव जी हो रहे है बेहद प्रसन्न, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय,जानें आज का राशिफल

9004

मेष:

आप आज पुरानी बाते याद कर दुखी हो सकते  है |नौकरी और बिजनेस से जुड़ा कोई आइडिया या प्लान किसी से शेयर न करें। आपके राज की कोई बात आज सार्वजनिक हो सकती है। चोट या कोई छोटी-मोटी दुर्घटना होने के भी योग बन रहे हैं।विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षा में फायदा होगा।  योजनाओं के साथ-साथ आज आप कड़ी मेहनत करें, तो अच्छी सफलता मिल सकती है।

वृष :

आज सन्तान के स्वास्थ को लेकर मन चिंतित रहेगा | प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में कोई नया प्रयोग करने की बात आपके दिमाग में आ सकती है। आप जोश में आकर पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी कर सकते हैं। ऑफिस के कुछ महत्वपूर्ण काम आपको करने पड़ सकते हैं।

मिथुन :

आप आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग धैर्य रखें। लेन-देन और निवेश का हिसाब कर लें। नई जगह पैसा लगाने की प्लानिंग हो सकती है।

कर्क :

आज के दिन परिवार में सुख शांति बनी  रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार और पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आज आप कुछ काम को लेकर झुंझला सकते हैं। मन में कुछ घबराहट भी हो सकती है। इसका कोई कारण शायद आप भी न जानते हों।

सिंह :

आज पूरे दिन मानसिक शांति  बनी रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। फिर भी आत्मसंयत रहें। आय में वृद्धि होगी। लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। बातचीत करने की आपकी कला से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। सीधी बात कहना आपके लिए बेहतर रहेगा। नए कामकाज की प्लानिंग हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

 

कन्या :

धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। रोजमर्रा के कामों में कुछ ज्यादा ही संघर्ष करना पड़ सकता है। बड़ा जोखिम उठाने के लिहाज से समय ठीक नहीं है। आपको कुछ नया नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें, पैसा निवेश करने में भी सावधान रहें।

तुला :

भौतिक सुखों का विस्तार होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आय के स्रोत विकसित होंगे।  आपकी पीठ पीछे कोई योजना बन सकती है।बहुत से लोग आपसे किसी काम के लिए उम्मीद रख सकते हैं। कुछ लोग ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। कोई क्या कहता है, यह गौर से सुनें

वृश्चिक :

कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपके कामकाज और हरकतों पर किसी व्यक्ति का पूरा ध्यान रहेगा। फालतू दिखावे से बचें। किसी के साथ बहस में न पड़ें। अपने विचार अपने ही मन में रखें। जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है।

धनु :

नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेकिन स्थान परिवर्तन भी संभव है। खर्चों में वृद्धि होगी। सनों से दूर रहें। इनकम बढ़ सकती है। अपने ही विचारों को बारीकी से परखने की कोशिश करनी चाहिए। धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे, जिससे आप सफल हो जाएंगे। मन की बातें किसी से शेयर नहीं करेंगे।

मकर :

आपको आज माता के सहयोग से किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी व्यक्ति के साथ लंबी और काम की बातचीत हो सकती है। आज आप मीठा बोलकर किसी से ज्यादातर काम पूरे भी करवा सकते हैं।अपनी आक्रामकता पर नियंत्रण रखें। कोई कलह या विवाद भी हो सकता है।

कुंभ :

आपके मन में आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। करियर में बदलाव करने पर विचार करें। आज बनने वाली योजना से आपको जल्दी ही अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। लोग आपका साथ देंगे। मकान खरीदने की इच्छा होगी और सही मकान खोज रहे हैं, तो आपकी तलाश पूरी हो जाएगी।

मीन :

आज के दिन किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति  खड़ी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान का  स्वास्थ्य बिगड़ सकता है |खर्चा बढ़ सकता है। अपनी आदत में सुधार करें। दोस्तों, प्रेमीजनों या रिश्तेदारों के साथ पैसों से जुड़ा कोई विवाद होने के भी योग हैं। संभलकर रहे