आज रविवार के दिन इस एक राशि के लिए घर से निकलना है जोखिम भरा ,जानें क्या कहते है आपके सितारे

3726

मेष :

गणेशजी के आशीर्वाद से सुखमय दांपत्यजीवन के साथ-साथ बाहर घूमने- फिरने और मनभावन भोजन मिलने का योग है। आयात निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को धंधा में लाभ और सफलता मिलेगी। दुर्घटना से बचें। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। अदालत संबंधी काम-काज में सावधानीपूर्वक कदम उठाएंगे।

वृष :

आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ उनपर विचार करें। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।

मिथुन :

आज के दिन आपका शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आप मधुरवाणी से किसी कार्य में विजयी बनने के समर्थ होंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे । पेट के रोंगों ख़ास तौर पर गैस के मरीज़ों को तले और वसा-युक्त आहार से दूर रहने की ज़रूरत है। इससे उनकी दिक़्क़त बढ़ सकती है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं।

कर्क :

आज के दिन अपने गुस्से पर आपको काबू रखना है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है |आज आप  छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ भी हो सकते हैं। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। । अपनी सेहत का आज आपको विशेष ध्यान रखना है |

सिंह:

गणेश जी कहते है आज आपका दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  धन का लाभ होगा। समस्या का निवारण होगा। परिजनों से सहयोग और लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

कन्या:

गणेशजी आज का दिन शांत रहकर गुजारने की चेतावनी देते हैं। तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभों का उपहार देगा। निर्माण कार्यों में प्रगति व व्यापार में लाभ होगा। अधिकारी से सहयोग मिलेगा। परिवार में सामंजस्य बनेगा। पराक्रम में वृद्धि व मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन आत्मसंयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

तुला:

आज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे व्यापार में वृद्धि होगी। धन का लाभ होगा। राजकाज में विलम्ब होगा। कार्य में व्यस्तता बनेगी। अधिक परिश्रम होगा। परिवार का सुख भी उत्तम स्तर का प्राप्त होगा।  आपके शरीर में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा।

वृश्चिक:

गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे।स्वास्थ्य अच्छा होगा। मन प्रसन्न होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। अकस्मात व्यय होगा। मन संतुष्ट होगा। मान-प्रतिष्ठा के लिए आज का दिन आपका काफी अच्छा है । वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

धनु:

आज के दिन आपको परिश्रम अधिक करना पडेगा। धन का लाभ मिलेगा। आपका स्वभाव अच्छा बना रहेगा।  आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। विद्या-अध्ययन में रूचि बढेगी। मित्रों से फायदा होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा। इस समय में आपको स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

 मकर:

आज के दिन आपका दैनिक कार्य में उत्साह बनेगा। सरकारी धन का लाभ होगा। नौकरी में तरक्की और अधिकारी से सम्बन्ध अच्छे होंगे। अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सामान्यतौर पर अच्छा बना रहेगा। आज मन में नकारात्मक विचारो का प्रभाव रहेगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ:

आज के दिन आपको धन का लाभ मिलेगा। शुभ समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न होगा। प्रियजन से मिलाप तथा धर्म का लाभ होगा।  बेवजह आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है लेकिन भाग्य आपका साथ देगा । परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है।  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सम्पत्ति से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन:

आज के दिन आपके   मन में कुछ अशांति रहेगी। समस्या का समाधान होगा। आपके यहां कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में मन लगेगा। आप अपनी योग्यता और बुद्धिमता का प्रयोग करेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आय में अवरोध आ सकते हैं।आलस्य में वृद्धि होगी।