मिलिए प्रियंका चोपड़ा के होने वाले सास ससुर और तीन देवरों से

52616

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड एक्टर और सिंगर निक जोनास के साथ कथित रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में हैं|अब इतना तो पक्का हो ही चुका है कि जिंदगी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं | बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने 18 अगस्त के दिन एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर दुनिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार किया है. इन्होंने इंगेजमेंट की और अब ये बात खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया. इनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं और साथ ही इनकी सगाई सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही है.

इनकी सगाई और रोके की रस्म पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई, जिसमें प्रियंका और निक के कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए. प्रियंका की सगाई की भनक भी किसी को नहीं लगी और जब तस्वीरें सामने आईं तो वे ट्रेंड करने लगी. इस सगाई में प्रियंका की मां, भाई, बहन परीणीति चोपड़ा और उनके कुछ खास रिश्तेदार मौजूद थे वहीं निक जोनस के पैरेंट्स और कुछ दोस्तों को बुलाया गया था. आज हम आपको इस आर्टिकल में प्रियंका चोपड़ा के फ्यूचर में होने वाले सास ससुर और 3 देवर से मिलाने वाले हैं | निक जोनस के बारे में तो आप जानते होगे लेकिन इनके बारे में आप नहीं जानते होंगे, तो चलिए बिना वक्त गवांए शुरू करते हैं |

प्रियंका की सासु माँ

सबसे पहले हम बात कर रहे है निक जोनस की माँ डेनिस मिलर यानि की प्रियंका की सासु माँ की बारे जो की दिखने में बेहद ही खुबसूरत है और वो पेशे से एक टीचर भी रह चुकी |आपको बता दे निक की माँ दिखने में किसी अभिनेत्री से कम नहीं लगती और वो प्रियंका को भी बहुत प्यार करती है |

प्रियंका के ससुर

अब बात करते है प्रियंका के होने वाले ससुर यानि की निक जोनस के पिता से जिनका नाम केविन जोनस है |बता दे निक के पिता भी निक की ही तरह गाने लिखते हैं और साथ ही एक म्यूजिशियन भी है और अब यही गुण उनके बेटे निक में भी देखने को मिलता है |

प्रियंका के तीन देवर

अब हम बात करेंगे प्रियंका चोपड़ा होने वाले तीन देवरों  के बारे में, आपकी जानकारी के लिए बता दे कि निक जोनस के तीन और भाई है जो दिखने में कुछ हद तक एक जैसे लगते है| इनके नाम फ्रैंकी, केविन और जोए जोनस है |निक के तीनो भाई बेहद ही स्मार्ट है जो की आप इस तस्वीर में देख सकते है |आपको बता दे निक की तीनो भाइयों की इस तस्वीर में जो सबसे  छोटा दिख रहा है वह फ्रैंकी है, जिनकी उम्र बहुत ही कम है |फ्रैंकी को मजाक में सब बोनस  जोनास भी बुलाते हैं|

बता दे प्रियंका चोपड़ा के सास ससुर ने सगाई में अपने इंडियन लुक से लोगों के दिल जीत लिया और वह भारतीय संस्कृति का अच्छी तरह से सम्मान करते हैं, यह बात तो तय है |गौरतलब है कि प्रियंका और निक पहली बार 2017 में मेट गाला में मिले थे. निक जोनस प्रियंका से 10 साल छोटे हैं | लेकिन प्यार मोहब्बत में उम्र नहीं देखी जाती यह लाइन बिल्कुल इन पर फिट बैठती है |