मुकेश अंबानी के आलिशान घर एंटिलिया के अंदर से आई चौंकाने वाली तस्वीरें, जिसने देखा फटी रह गई उसकी आंखें

1131

अगर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति की बात की जाये तो सबसे पहला जो नाम हमारे  जहन में आता है वो है मुकेश अम्बानी जी का |मुकेश अंबानी आज जिस मुकाम पर हैं वह अपनी मेहनत के बलबूते पर हैं। उन्होंने हमेशा ही अपने मेहनत से यह साबित किया है कि सच्ची मेहनत करने से सफलता के कदम चूमती है। मुकेश अंबानी की गिनती सिर्फ देश में ही नहीं पूरी दुनिया में होती है। पूरी दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी का नाम लिया जाता है।मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के 50 अमीर आदमी के लिस्ट में है, दुनिया का दूसरा और भारत के पहले और सबसे महंगे घर के मालिक भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी है|


मुकेश अंबानी सिर्फ दुनिया के सबसे अमीर भारतीय ही नहीं है बल्कि वो दुनिया के सबसे महंगे घर में भी रहते हैं जो किसी महल से कम नहीं है |रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी का घर दुनिया के दूसरे सबसे आलीशान और महंगे घर के रूप में मशहूर है। अंबानी का घर एंटीलिया बकिंघम पैलेस के बाद दूसरे सबसे महंगा भवन है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 200 करोड़ डॉलर (करीब 12912 करोड़ रुपए) में बने इस घर में अनेक ऐसी चीजे है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे |आज हम आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से मुकेश अंबानी के महंगे घर  ‘एंटीलिया’ है के घर के अन्दर की कुछ तस्वीरे लेकर आये है |साथ ही आपको बता दे की मुकेश अम्बानी जी का घर का नाम  “एंटीलिया” अटलांटिक महासागर के एक पौराणिक द्वीप के नाम पर इसका नाम  रखा गया है|

शिकागो की कंपनी ने तैयार किया डिजाइन


एंटीलिया को डिजायन किया है शिकागो के पार्किन्स ने। 27 मंजीला यह घर 4,00,000 स्क्वेयर फिट में फैला हुआ है। मुंबई में स्थित एंटीलिया वर्ष 2010 में बनकर तैयार हुआ था उस समय इसकी पूरी दुनिया में चर्चा हुयी थी। एंटीलिया को दुनिया के सबसे मंहगे घरों में माना जाता है।

एंटीलिया में मुकेश अंबानी अपनी पूरी फैमिली के साथ रहते है इस घर की देखरेख के लिये 600 लोगों का स्टाफ है। एंटीलिया के हर कमरे का इंटिरियर दुसरे कमरों से बिलकुल अलग है। इस घर को बनाने में वास्तुशास्त्र का ध्यान रखा गया है और दुनिया की कुछ बेहतरीन पेंटिग्स और कलाकृतियों से इस घर को सजाया गया है।

मुकेश रहते है इस फ्लोर पर


एंटीलिया के नीचे के 6 फ्लोर पार्किंग के लिये रखे गये है जिनमें एक साथ 168 कारें पार्क की जा सकती है। पूरे घर में 9 लिफ्ट लगी हुयी है। मुकेश अंबानी अपनी मॉ, वाईफ और बच्चों के साथ टॉप फ्लोर से ठीक नीचे वाले फ्लोर में रहते है। एंटीलिया में पार्किंग के ठीक उपर एक 50 सीटर थियेटर बनाया गया है। इसके ठीक उपर ओपन गार्डन है। मुकेश अंबानी और उनके परिवार की भगवान में विशेष आस्था है इसके लिये एक मंदिर भी बनाया गया है।

हर सुविधा है मौजुद


एंटीलिया में 1 स्पा, 3 स्विमिंग पुल भी बनाये गये है। एंटीलिया में 3 हैलीपेड भी बनाये गये है। इसमें एक योगा स्टुडियो भी बनाया गया है जहां शांती के साथ योगा किया जा सकता है।

इसके अलावा एक आईस्क्रीम पार्लर भी है। एंटीलिया को आस्ट्रेलिया कन्सट्रक्शन कंपनी लैंग्टोन होल्डिंग ने बनाया है। एंटीलिया का डिजायन इस तरीके से किया गया है कि यह 8 रिक्टर स्केल भूकंप के झटके को भी झेल सकता है।