क्या आप भी करते है निम्बू का इस तरह से इस्तेमाल , अगर नहीं तो अभी जान ले ये 1 टिप

761

निम्बू जो की मात्र एक फल नहीं बल्कि स्वास्थ का एक बड़ा खजाना है |नीबू अधिकांशत: उष्णदेशीय भागों में पाया जाता है। इसका आदिस्थान संभवत: भारत ही है। नीबू की उपयोगिता जीवन में बहुत अधिक है। इसका प्रयोग अधिकतर भोज्य पदार्थों में किया जाता है। इससे विभिन्न प्रकार के पदार्थ, जैसे तेल, पेक्टिन, सिट्रिक अम्ल, रस, स्क्वाश तथा सार  आदि तैयार किए जाते हैं। विटामिन स से भरपूर नीबू स्फूर्तिदायक और रोग निवारक फल है।

नीबू छोटा और बड़ा दो प्रकार का होता है इसका स्वाद खट्टा होता है. लेकिन इसमें इतने अधिक औषधीय गुण हैं कि लोग सभी ऋतुओं में इसका प्रयोग करते हैं. यह प्यास तथा गरमी को शान्त करता है. पेट के कीड़ों को नष्ट करता है और यकृत की खराबी दूर करता है. घरेलू नुस्खों तथा आयुर्वेद की दवाओं में नीबू का प्राय: प्रयोग किया जाता हैl

आये जानते है निम्बू के कुछ उपयोगी फायदे

1.नींबू के रस को नारियल के तेल में अच्छी तरह मिलाकर मालिश करने से खाज-खुजली की समस्या दूर होती है।

2.नींबू के 20 ग्राम रस में शक्कर मिलाकर प्रतिदिन सेवन करने से रक्त-पित्त की खराबी ठीक होती है।

3.250 ग्राम पानी में 10 ग्राम नींबू का रस और शक्कर मिलाकर पीने से पित्त की वजह से पैदा होने वाली जलन ठीक हो जाती है।

4.गर्मियों में नींबू के रस को पानी में मिलाकर, चीनी डालकर शिकंजी बनाकर पीने से पेट की गर्मी ठीक होती है और प्यास भी शांत होती है।

5.गर्मियों में अधिक गर्मी के कारण घबराहट और बेचैनी का अनुभव होने पर नींबू के रस की शिकंजी बनाकर पीने से बहुत आराम मिलता है। नींबू की शिकंजी पीने से नाक से रक्तस्राव (नकसीर) की बीमारी भी ठीक होती है।

6.नींबू के छिलके का उपयोग- नींबू के छिलके को छाया में सुखाकर पीस लें। इसकी आधा चम्मच रात को एक गिलास पानी में भिगोकर सुबह पानी छानकर स्वादानुसार मिश्री मिलाकर रोजाना पीने से भ्रम, वहम, बैचैनी ठीक हो जाता है।

7.नींबू के 10 ग्राम रस में नारियल का पानी 10 ग्राम मात्रा में मिलाकर बालों में अच्छी तरह लगाएं। 40–45 मिनट के बाद बालों को पानी से साफ कर लें। कुछ महीनों तक ऐसा करने से बालों का टूटना बंद हो जाता है। इस प्रकार बालों में नींबू लगाने से बाल लंबे और घने होते हैं|

ये तो था निम्बू के फायदे अब हम आपको निम्बू का एक ऐसा टिप बताने वाले है जो आपके काफी लाभकारी साबित हो सकता है |जैसा की हमने बताया की निम्बू का इस्तेमाल भारत के हर घर  में होता ही है कही ज्यादा तो कहीं कम लेकिन जब भी हम निम्बू का इस्तेमाल करते है तो अगर हमे कम निम्बू की जरूरत होती है तो हम उसे काटकर ही इस्तेमाल करते है और जो निम्बू का टुकड़ा बच जाता है उसे हम फ्रिज में रख देते है लेकिन कुछ ही समय बाद वो टुकड़ा खराब हो जाता है और उसमे से उतना रस नहीं निकलता जितना निम्बू काटने के तुरंत बाद निकलता है इसके लिए हम आपको एक ऐसा ट्रिक बताएँगे जिससे आप आसानी से निम्बू का रस भी निकाल लेंगे और बचा हुआ निम्बू खराब भी नहीं होगा |तो आइये जानते है क्या है वो टिप

सबसे पहले जब भी आप निम्बू का इस्तेमाल करें उसे बीच से ना कटे बल्कि किसी कांटे वाले चम्मच से या फिर चाकू से उसमे छेद कर ले और वही से उसका रस निकाल ले और रस निकालने के बाद निम्बू को वैसे ही फ्रिज में दोबारा रख दे इससे आपका निम्बू खराब भी नहीं होगा और आप आसानी से दोबारा निम्बू के रस को भी निकाल पाएंगे |