खुबसूरती के मामले में अपनी मां से कम नहीं दिखती है करिश्‍मा कपूर की बेटी, देखें उनकी लेटेस्‍ट तस्‍वीरें

10469

आजकल बॉलीवुड स्टार किड्स बहुत सुर्खियों में हैं| जितना सुर्खियों में ये बॉलीवुड स्टार्स रहते हैं उतने ही सुर्खियों में अब उनके बच्चे भी रहने लगे हैं| हालांकि कुछ स्टार्स के बच्चे बॉलीवुड में डेव्यू कर चुके हैं| लेकिन अभी कुछ स्टार के बच्चे अभी बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं लिए हैं फिर भी वो सुर्खियों में बने रह हैं| जो स्टार्स किड्स बॉलीवुड में एंट्री ले लिए उनका सुर्खियों में रहना लाजमी हैं लेकिन जो अभी छोटे हैं या बहुत छोटे हैं वो भी आजकल मीडिया के फ्रंट पेज पर सुर्खियां बटोर रहें हैं|

दरअसल आजकल सोशल मीडिया का जमाना हैं और सारे स्टार्स सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं| ऐसे में वो अपनी तस्वीरे अपने फैंस के लिए शेयर करते हैं| ऐसे में कुछ तस्वीरे उनके बच्चो की भी होती हैं और वो भी अपने पैरेंट्स के साथ सुर्खियों में रहने लगते है| अर्थात आजकल सोशल मीडिया इन स्टार्स किड्स को स्टार बना रहा हैं| ऐसे में बात करे नवाब खानदान के वारिस तैमूर की जो अभी बहुत छोटे हैं लेकिन उनकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं| आपको बता दें तैमूर करीना और सैफ अली खान के बेटे हैं|

अब बात करते हैं 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की जो आजकल अकेले रहती हैं| करिश्मा कपूर ने अपने एक्टिंग के जरिये लोगों के दिलों में जगह बनाया था| वो आज भी करोड़ो लोगों के दिलों पर राज करती हैं| करिश्मा कपूर खानदान की पहली लड़की हैं जिन्होने बॉलीवुड में एंट्री लिया था| इनके पिता रणधीर कपूर, राज कपूर के बेटे हैं|

आपको बता दें की करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी बॉलीवुड की नंबर वन जोड़ी मानी जाती हैं| इन दोनों ने जिस भी फिल्म में एक साथ काम किया| वो सारी की सारी हिट रही हैं| करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े स्टार के साथ काम किया हैं और एक से बढ़ कर एक फिल्में दी हैं| लेकिन क्या आप करिश्मा कपूर की बेटी के बारे में जानते हैं| यदि नहीं तो आज हम करिश्मा के बेटी के बारे में आपको बताते हैं|

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की बेटी का नाम समायरा कपूर है| समायरा दिखने में बहुत ही खूबसूरत हैं। समायरा अभी 13 साल की है और वो अभी पढ़ाई कर रही हैं। आपको बता दें कि समायरा फिल्मों और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं| लेकिन भविष्य में वो बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग करें क्योंकि समायरा का पूरा परिवार बॉलीवुड से ताल्लुक रखता हैं| ऐसे में समायरा का फिल्मों में आना तय माना जा रहा हैं| समायरा अक्सर अपने मासी करीना कपूर और अपनी मॉम के साथ नजर आती हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दे की समायरा संजय कपूर और करिश्मा कपूर की बेटी हैं| लेकिन फिलहाल इन दोनों का तलाक हो गया हैं और समायरा अपने मॉम के साथ रहती हैं| समायरा की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं|

अब जब तेरह साल की उम्र में समायरा ने इतना नाम कमा लिया तो जब वो बड़ी होंगी या जब वो बॉलीवुड की फिल्मों में डेव्यू करेंगी तब कितना सुर्खियां बटोरेंगी| अब ये तो आने वाला समय ही बताएगा की समायरा क्या अपने मॉम से भी आगे निकल सकती है|