भारत के इस गांव में 1 साल के लिए किराए पर मिलती है बीवी, कोई भी ले जा सकता है

4999

भारत धर्म प्रधान देश है जहां संस्‍कृति और परंपराओं का बोलबाला है। यहां महिलाओं को बेहद ही सम्‍मान दिया जाता है। वहीं आपको बता दें कि इस देश में आपको पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा देखने को मिलता है। वहीं आपको बता दें कि भारत में जितने ज्‍यादा धर्म हैं, जितने ज्‍यादा समुदाय हैं उतनी पूरी दुनिया में नहीं है। भारत के लगभग हर राज्य में कई संस्कृतियाँ और परम्पराएँ देखने को मिलती हैं। यहाँ पर आपको भिन्‍न भिन्‍न तरह की भाषा, बोली, जाति, धर्म, समुदाय हर तरह के लोग मिलेंगे। जहां सदियों से चले आ रहे इन परंपराओं और संस्कृति का उदाहरण पूरी दुनिया में दिया जाता है यही कारण है कि विदेशियों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है।

वहीं आपको बता दें कि जहां एक तरफ इस देश में नारी सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी डिंगे हांकते हैं। जहां इंसान मंगल पर जाने की तैयारी कर रहा हैं वहीं ऐसे आधुनिक समय में इस देश में बीवियां किराए पर मिलती हैं और वो भी हमारे अपने देश में सच में बात कुछ हजम नहीं होती हैं लेकिन यह एक कड़वा सच है। आपको बता दें कि इस देश में एक ऐसी जगह है जहां परंपरा के नाम पर महिलाओ के साथ जुल्‍म होता है। जी हां आज हम आपसे जिस परंपरा के बारे में बात करने वाले हैं वो मध्यप्रदेश में स्थित शिवपुरी इलाक़े की है। जो की बेहद ही सालों से चली अा रही है और इसे रोकने वाला भी कोई नहीं है।

दरअसल इस प्राचीन परम्परा को ‘धड़ीचा प्रथा’ के नाम से जाना जाता है। जी हां इस परंपरा के तहत यहां हर साल एक बार मंडी लगती है जहां कुछ और नहीं बल्कि महिलाओं को बेचा जाता है। जी हां सुनकर झटका लगा न लेकिन ये सच है इस मंडी में महिलाओं की बोली लगती है हैरानी की बात तो ये है कि ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके परिवार के लोग ही होते हैं। यहाँ लड़की का सौदा एक साल के लिए किया जाता है। यहां हर साल पुरुष आते हैं और अपनी मनपसंद की लड़की को चुनकर उसकी कीमत तय करते हैं।

इन लड़कियों और महिलाओं की बोली 12,000 रुपए से लेकर 25,000 रुपए तक लगाई जाती हैं। किराए की कीमत इस बात पर निर्भर करती हैं कि युवा महिला का परिवार कितना गरीब हैं और उसे पैसों की कितनी जरूरत हैं। इतना ही नहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सौदेबाजी के दौरान बाक़ायदा 10 रुपए से लेकर 100 रुपए के स्टाम्प पेपर पर लिखा पढ़ी करके शादी की मंज़ूरी दी जाती हैं। सौदे का समय पूरा होने के बाद महिला को दूसरे व्यक्ति को बेचा जाता हैं। वहीं इसके साथ ही ये भी बता दें कि इस मंडी में इन लड़कियों को एक साल के लिए किसी भी पुरूष की बीबी बनने के लिए सौदा किया जाता है।

मंडी में बहुत से पुरुष आते हैं और इन लड़कियों के लिए बोली लगाते हैं। लड़की की कीमत देकर उसे एक साल के लिए बीबी बनाकर अपने साथ ले जाते हैं। वहीं अगर कोई भी व्‍यक्ति इससे ज्यादा समय के लिए लड़की को रखना चाहे तो उसे उतने ही ज्यादा पैसे देने होते हैं।