मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट : इन 12 राज्यों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश लाएगी तबाही, बाढ़ आने की आशंका

11262

मानसून ने दस्तक दे दी है और अपनी बारिश में इसने पूरे भारत को सराबोर कर दिया है. भारत के कोने-कोने में जलभराव शुरु हो गया है और इसका असर दक्षिणी भारत में ज्यादा नजर आ रहा है. कई राज्यों में तो ऐसी स्थिति बन गई है कि जलभराव के साथ-साथ बाढ आने की स्थिति भी बन गई है जिसकी वजह से कई घर तबाह हो रहे हैं. कितने घायल और कितनों की तो मौत भी हो रही है. बारिश से हर ओर तबाही का जलजला सा आ गया है.

ऐसे में आने वाले घंटे में कुछ राज्यों पर बरसेगी आफत, ये आशंका मौसम विभाग ने जताई है जिसके चलते कई राज्य में स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए गये हैं. कुदरत की मार कुछ इस तरह है कि मौसम विभाग भी एक सीमित क्षेत्र तक ही बारिश की जानकारी निकाल पा रहे हैं मगर किन-किन राज्यों में हुआ है हाई अलर्ट इस बारे में हम आपको बताएंगे.जिस तरह से बीते दिनों भारी बारिश ने तबाही मचा कर रख दिया था अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसके कारण कई इलाके काफी प्रभावित होने वाले हैं |

आपकी जानकारी के लिए बता दे मौसम विभाग के द्वारा जिन राज्यों के लिए चेतावनी जरी की गयी है उसमे दिल्ली के NCR समेत देश के कई क्षेत्र भारी बारिश से प्रभावित होंगे |दिल्ली के अलावा आने वाले अगले 24 घंटों में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में मौसम विभाग के द्वारा भारी बारिश  होने की आशंका जताई जा रही है और इसी कारण से इन सभी छेत्रों में मौसम विभाग के द्वारा चेतावनी भी  जारी कर दी गई है।

जानकारी के लिए बता दे काफी दिनों से भरी बारिश होने की वजह से दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने यमुना के किनारे वाले इलाकों में बसे लोगों को अलर्ट जारी किया है। वर्तमान में यमुना का जल स्तर 204.92 मीटर है जो कि खतरे के निशान से 0.09 मीटर ऊपर है। गौर हो कि यमुना में जल स्तर 204.83 मीटर के ऊपर जाते ही खतरा बढ़ जाता है। आपको बता दें कि माही, साबरमती और बनास नदी पर बने बांध अब तक 94 से 96 प्रतिशत तक भरे हुए हैं। ऐसे में अगले 24 घंटों में बारिश एक बार फिर तबाही मचा सकती है।

जानकारी के मुताबिक, यमुना में अचानक आए इतने पानी का दबाव छोटी नहरें सहन नही कर पातीं, लिहाजा सभी नहरें बंदकर यह पानी यमुना में छोड़ दिया गया। इस बीच लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश के गोमती, घाघरा, सरयू, रामगंगा आदि नदियों समेत बिहार की कोशी, बागमती और नारायणी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान समुद्री तटों के किनारे जाने पर रोक लगा दी है।

आपको बता दें कि इन 12 राज्यों के अलावा पहले से ही महाराष्ट्र के मुंबई, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश और उडिसा में बाढ़ की तबाही ने लाखों को बेघर और सैकड़ों की जान ले ली है।