आज शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी इन 6 राशि वालों पर बरसाने वाली है अपनी कृपा ,जानें आज का राशिफल

4515

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मध्यम फलदायी  रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। तन-मन-धन सभी में बाधाएं रहेगी।आपको अपनी क्षमता का अनुभव भी होगा। आज किसी काम में मुश्किल आने पर अनुभवी जानकारों की सलाह लें।

वृषभ:

दिन की शुरुआत में आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। बैचेनी के परिणाम स्वरुप आपके शरीर पर विपरीत असर पड़ेगा। शरीर में कोई भी तकलीफ नहीं होगी फिर भी आप बैचेनी का अनुभव करेंगे| अपना दिमाग खुला रखें,आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है।

मिथुन:

आज प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक है। कोई करीबी दोस्त आपको अपना राज बताने वाला है ,आपको उसकी बातें बहुत ध्यान से सुनकर ही सलाह और सहानुभूति देनी है|

कर्क:

गणेश जी कहते है की आज सफलता के लिहाज से आपका  दिन अच्छा है। |गर्मजोशी, मेहनत और कॉन्फिडेंस के साथ काम करेंगे। पैसा कमाने की ताकत अचानक बढ़ सकती है। इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं। अपनी अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखें,यह आपके खिलाफ जा सकती है।

सिंह:

गणेश जी कहते है आज आप  धैर्य और शांति से काम लें। परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें। जीवनसाथी या नजदीकी लोगों से अपने मन की बात शेयर कर लें। ऐसा करने से आपका तनाव कम हो सकता है। परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आपको किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से उपहार भी मिल सकता है।

कन्या:

गणेश जी कहते है की आज  आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे और आपको पूरा किए गए कामों से फायदा भी होगा। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आपको अपनी बात रखने का मौका मिल सकता है। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपकी जीवन में कोई ऐसी स्थति आने वाली है जब आपको सीधे ,तुरंत और अति सक्रिय रहकर फैसले लेने होंगे। यह स्थिति देखने में बहुत मुश्किल लग सकती है परन्तु आप इसे आसानी से संभाल पायेंगे।

तुला:

गणेश जी कहते है आज निर्णय न ले पाने के परिणाम स्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप सम्बंधों में औपचारिकता रखिएगा नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से आप नरम हो जाएंगे

वृश्चिक:

आज आपका मन चिंताग्रस्त रह सकता है। आज आपकी सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। आपको जीवन में निराशा से दो दो हाथ करने का नया तरीका निकलना होगा ,जो आपके भीतर कई कारणों से भरी हुई है। आपकी भीतरी शक्ति समाधान तलाशने में मदद करेगी।

धनु:

आज आप व्यावहारिकता की अपेक्षा रखने वाले कई मुद्दों में भावनात्मक व्यवहार करेंगे।स्पष्ट सोच रखते हुए यह समझने की कोशिश करें की आपकी इच्छाएं क्या हैं और आपके लिए अच्छा क्या हैं। आपके भीतर कुछ ऐसी भावनाए पैदा हो सकती हैं जो आपको कुछ सीमायें लांघने के लिए उकसा सकती हैं। ऐसी कोई भी फैसला लेने से पहले सब को सूचित कर दें।

मकर:

आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज मानसिक रूप से भी आप बहुत आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। सभी काम मन मुताबिक पूरा हो जायेगा। परिवार में किसी सदस्य से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेगी। किसी नये काम को शुरू करने में अपनो का साथ मिलेगा , साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है।

कुंभ:

गणेश जी कहते है आज आपकी  लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका भी आपके हाथ से निकल सकता है। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से भी बचें। आज आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।आज अपने जाग्रति स्तर में भी बदलाव महसूस करेंगे,जो आपको अचानक ही अनुभव होगा। इस समय अपने मन की बात सुनना ही उचित होगा।

मीन:

गणेश जी कहते है आज आपका दिन बेहद ही लाभकारी रहने वाला है । नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। दिनभर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है। आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है ,आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है।