हीरोइन बनने आई थी अभिनेत्री फरीदा जलाल, अपने से बड़े एक्टर्स की माँ बनकर रह गई

5195

हिंदी सिनेमा में जब भी दादी, माँ या नानी की बात होती है तो हम सभी के सामने एक जो चेहरा आता है और वह चेहरा होता है बॉलीवुड अभिनेत्री फरीदा जलाल का। फरीदा जलाल टीवी से लेकर बॉलीवुड के सबसे कुल और प्यारी दादी, नानी और माँ रही है। जिन्होंने दर्शकों को ‘मेलोड्रा-मा’ से बचा लिया। हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि बॉलीवुड की दुनिया में अधिकतम माएं दर्शकों को सिर्फ रुलाती है। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस किसी फिल्म में नजर नहीं आई है। आज बॉलीवुड की माँ यानी फरीदा जलाल का जन्मदिन है तो चलिए आपको उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें बताते हैं। अभिनेत्री फरीदा जलाल का जन्म 14 मार्च 1950 में हुआ था। उन्होंने बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी।

फरीदा जलाल ने महज 14 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनका डेब्यू वर्ष 1963 में हो चुका था। फरीदा जलाल ने अब तक अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने टैलेंट हंट के द्वारा बॉलीवुड में कदम रखा था। इस टैलेंट हंट में उन्होंने राजेश खन्ना के साथ भाग लिया था और जीता भी था। आपको बता दें कि अभिनेत्री फरीदा जलाल की पहली फिल्म तकदीर थी। इस फिल्म में वह राजेश खन्ना के साथ दिखाई दी थी। लेकिन उन्हें पहचान मिली वर्ष 1971 में आई ‘पारस’ नाम की फिल्म से। इसके अलावा उन्हें 1991 में आई ‘मेहंदी’ और फिर ‘दिलवाले दुनिया ले जाएंगे’ जैसी फिल्मों के लिए भी याद किया जाता है।

फरीदा जलाल ने कई फिल्मों में मां तो कई में दादी का किरदार निभाया है। इसके बाद वह कई टीवी शोज में भी दिखाई दी थी। अपनी मीठी आवाज और चेहरे से दिल छू लेने वाली फरीदा जलाल करीब 50 सालों से बॉलीवुड में सक्रिय है और फिल्म और टीवी में काम कर रही है। मां दादी नानी के अलावा मां, बहन और लीड एक्ट्रेस के किरदार में भी वह नजर आ चुकी है। फरीदा जलाल ने वर्ष 1994 में फिल्म लाडला में अनिल कपूर 1994 में क्रांतिवीर में नाना पाटेकर इसके अलावा 1995 में आई वीरगति में सलमान खान और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में काजोल और दिलजले में अजय देवगन जैसे स्टार्स की मां का किरदार अदा किया। इसी के साथ वहां बॉलीवुड के सबसे प्यारी और कुल मां बन चुकी है।

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। एक्ट्रेस फरीदा जलाल कई टीवी सीरियल में भी अपनी अदाकारी का जादू दिखाया हैं। उन्होंने ये जो है जिंदगी, देख भाई देख, शरारत और अम्माजी की गली आदि धारावाहिकों से दर्शकों का मनोरंजन किया। फरीदा जलाल की जिंदगी में मोहब्बत की एंट्री भी फिल्म के सेट पर हुई थी। दरअसल, जब वह जीवन रेखा फिल्म में काम कर रही थीं, उस समय उनकी मुलाकात तबरेज बरमावर से हुई। दोनों का इश्क धीरे-धीरे परवान चढ़ा और उन्होंने शादी कर ली। 2003 में तबरेज का देहांत हो गया। फरीदा का बेटा यासीन है, जिसके साथ वह रहती है।