दही के साथ इन चीजों को खाने से आंतों में पड़ जाते हैं छाले, पेट में जाते ही बन जाता है जहर

7291

दूध एक ऐसा तरल पदार्थ हैं| जिससे ना जाने कितने चीजों का निर्माण किया जाता हैं| दूध से दहीं, छेना, मलाई, देशी घी, पनीर इत्यादि चीजों का निर्माण किया जाता हैं| जहा दूध पीना हमारे लिए स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता हैं| इससे हमारे शरीर को कैल्शियम मिलता हैं| इसके अलावा इससे बनी चीज यानि दहीं भी हमारे लिए बहुत लाभदायक होता हैं| दही को आयुर्वेद में बहुत लाभदायक बताया गया है और कहाँ गया हैं कि दही किसी अमृत से कम नहीं है लेकिन दहीं का सेवन करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए| दहीं के साथ कभी भी इन 8 चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए| वरना ये दहीं आपके लिए जहरीला साबित हो सकता हैं|

दहीं को यदि माइक्रोस्कोप से देखा जाए तो उसमें बहुत सारे जीवाणु नजर आएंगे परंतु ये जीवाणु हमारे शरीर के लिए लाभदायक होंगे| दहीं में मौजूद ये अच्छे जीवाणु हमारे आंतो को मजबूती प्रदान करते है| इसके साथ ही ये हमारे खाने को हजम करने में बहुत सहायक होते है। दहीं में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिससे यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है जो कि हमारे शरीर के मांसपेशियों को बनाने में सहायक होता हैं| दहीं के साथ कुछ चीजों का देवान नहीं करना चाहिए वरना ये आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता हैं|

(1) दही और चीज

आयुर्वेद के मुताबिक कभी भी दही और चीज को एक साथ नहीं खाना चाहिए| यदि आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो इसका आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।

(2) दही और पराठे, पूरी

कभी भी तली और भूनी चीजों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए| दही में मौजूद एंजाइम फैट्स को पचाने में समस्या उत्पन्न करते है। जिससे आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

(3) दही और केला

हम अक्सर दूध के साथ केले का सेवन करते हैं लेकिन कभी भी दही के साथ केला नहीं खाना चाहिए| ऐसा करने पर इसका आपके शरीर पर उल्टा प्रभाव पड़ सकता है। यदि आपको खाना ही है, तो आप २ घंटे बाद ही खा सकते हैं।

(4) दही और उड़द की दाल

कभी भी उड़द की दाल के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों को एक साथ में सेवन करने पर ये जहर बन सकते हैं और आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं|

(5) दही और चिकन, खजूर

माना जाता हैं कि कभी भी दही के साथ चिकन और खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए| यदि आप इनका एक साथ सेवन करते हैं तो आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं|

(6) दही और आम

फलो का राजा आम होता हैं लेकिन कभी भी आम के साथ दहीं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इन दोनों कि तासीर एकदम अलग होती है| कहने का मतलब जहां एक ओर आम गर्म होता है वहीं दही ठंडी होती हैं|

(7) दही और खट्टे फल

दही में थोड़ा खट्टा पन होता हैं| इसलिए इसके साथ कभी भी खट्टे फलो का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें अलग-अलग एंजाइम पाये जाते है| जिसकी वजह से इन दोनों को एक साथ पचाने में परेशानी आती हैं| जिसकी वजह से शरीर में टॉक्सिन का निर्माण होता हैं|

(8) दही और मछली

दहीं और मछली का भी सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए| जहां एक ओर दहीं ठंडा हैं वही दूसरी ओर मछली गर्म हैं|