होली पर इस अभिनेता की गोद में पत्नी भाग्यश्री को देखकर भड़क गए थे पति हिमालय

376

होली का त्यौहार पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार 2023 में भी होली का त्यौहार 8 मार्च को मनाया गया। देशभर के लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों के बीच में होली की धूमधाम देखी गई। होली के दिन जाने अनजाने ही सही लोगों को नाराजगी का सामना करना पड़ता है। हालांकि बाद में उन्हें इसे याद करके हंसी भी आती है। आज ऐसा ही एक किस्सा हम आपके लिए लेकर आए हैं जोकि है फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ की अभिनेत्री भाग्यश्री से जुड़ा हुआ। दरअसल यह किस्सा उनके पति से जुड़ा हुआ है। महानायक अमिताभ बच्चन की पार्टी में ऐसा कुछ हो गया था जिसके चलते भाग्यश्री के पति हिमालय दसानी बुरी तरह से भड़क गए थे।

अमिताभ बच्चन ने अपने जुहू वाले बंगले में होली की पार्टी का आयोजन किया था। इस होली पार्टी में एक बड़ा सा बाथ टब रखा जाता था। यह बाथ टब होली के रंग से भरा होता था। इस पार्टी में भाग्यश्री भी पहुंची थी।भाग्यश्री के पति हिमालय ने स्मार्ट जोड़ी के दौरान शेयर किया था। हिमालय के मुताबिक हम लोग जब बिग बी की होली पार्टी में पहुंचे तो अभिषेक बच्चन और सैफ अली खान दौड़ते हुए हमारे पास आए। उन दोनों ने मेरी पत्नी भाग्यश्री को अपनी गोद में उठाकर रंगो वाले डब्बे में फेंक दिया था। अभिषेक बच्चन और सैफ अली खान की इस हरकत पर भाग्यश्री के पति हिमालय ना सिर्फ उन दोनों बल्कि पत्नी भाग्यश्री पर भी नाराज हो गए थे।

गौरतलब है कि हिमालय के मुताबिक मैं भाग्यश्री से खफा था। क्योंकि वैसे तो भाग्य श्री मेरे साथ होली नहीं खेलती लेकिन उसने बच्चन की पार्टी में जमकर होली खेली थी। हालांकि भाग्य श्री ने जब यह वादा किया कि वह अगले साल उनके साथ होली खेलेगी उसके बाद हिमालय ने उन्हें माफ कर दिया था। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री आज 54 साल की हो गई हैं। भाग्यश्री ने बॉलीवुड में अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था। आपको बता दें कि 19 साल की उम्र में भाग्यश्री ने अपने बचपन के दोस्त हिमालय दसानी से शादी कर ली थी। शादी के बाद भाग्यश्री ‘कैद में है बुलबुल’, ‘त्यागी’, ‘पायल’ और ‘घर आया मेरा परदेसी’ जैसी सिर्फ कुछ फिल्मों में भी दिखी।

आपको बता दें कि हिमालय दसानी से शादी करने के बाद उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। उनके बेटे अभिमन्यु दसानी ने 2019 की फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ में अपने प्रदर्शन के लिए बेस्ट मेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। वहीं उनकी बेटी अवंतिका दासानी ने वेब सीरीज ‘मिथ्या’ से अपने अभिनय करिअर की शुरुआत कीं। ज्ञात होकि पहली फिल्म के लिए भाग्यश्री ने 1 लाख रुपये फीस के तौर पर लिए थे, जबकि उस समय सलमान खान को ‘मैंने प्यार किया’ के लिए लगभग 40 हजार रुपये ही मिले थे। मगर आज इस बात को 34 साल से अधिक का समय हो चुका हैं।